सुबह के नाश्ते में खाएं ये चीज़ें, रहेंगे एकदम फिट और एनर्जेटिक

    Loading

    -सीमा कुमारी

    सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट (Breakfast) दिन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण मील होता है। लेकिन,  हम में से बहुत से लोग ऐसे भी है, जो सुबह जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर ब्रेकफास्ट स्किप कर देते है। लेकिन ये आपके स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं  है। आप ऐसे फूड्स भी ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं जो बनाने में काफी आसान और हेल्दी हों। ऐसे में यहां कुछ आइडियाज दिए गए  है। आप इन फूड्स को भी डाइट में शामिल कर सकते  है। ये फूड्स प्रोटीन, हेल्दी फैट और पोषक तत्वों से भरपूर होते  है। ऐसे में आइए जानें आप कौन से फूड्स डाइट में शामिल कर सकते  है।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, ओट्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता  है। ये न केवल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता  है। बल्कि इसका सेवन करने के बाद आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता  है। ओट्स में आयरन, बी विटामिन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

    पोहा बहुत ही लाइट होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। इसके साथ ही ये बहुत स्वादिष्ट होता  है। पोहा का सेवन आप हेल्दी नाश्ते के रूप में कर सकते है। पोहा आयरन से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट गुण और विटामिन होते हैं।

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, उपमा दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय नाश्ता  है। उपमा सेहत से भरपूर होता है। इसे सूजी और सब्जियों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है।  सुबह के समय आप उपमा खा सकते हैं।

    सुबह के नाश्ते में आप अंडे को शामिल कर सकते हैं। क्योंकि, अंडे प्रोटीन का एक बढ़िया स्रोत  है। ये मांसपेशियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। प्रोटीन को पचने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए इनका सेवन करने के बाद आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इसके अलावा, स्टीम्ड इडली पचने में बहुत ही आसान होती है। ये तेजी से वजन घटाने में मदद करती है। इसमें फाइबर होता है। इसमें सोडियम कम होता है। ये हृदय को स्वस्थ बनाए रखने का काम करती है। आप ब्रेकफास्ट में इडली भी खा सकते हैं।