Mangoes
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    फलों का राजा आम (Mango) भला किसे पसंद नहीं होता? गर्मी आते ही लोगों को फलों में सबसे ज्यादा आम का इंतजार रहता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि आम फलों का राजा है। बहुत कम लोग होंगे जिन्हें आम पसंद नहीं है। वरना, आम का नाम आते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, आयरन जैसे तत्‍व होते हैं जो हमारी इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट रखते हैं। लेकिन, अगर इसे अधिक मात्रा में खा लिया जाए, तो इसका बुरा असर भी हमारे शरीर पर पड़ सकता है। 

    ‘मेडिकल न्यूज़ टुडे,’ के मुताबिक, अगर इसका अधिक सेवन किया जाए तो हो सकता है कि आपको हाई कोलेस्‍ट्रॉल, ओबेसिटी और डायबिटीज जैसी समस्‍याओं से जूझना पड़े। आम का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए। वरना इसके कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानें उन नुकसान के बारे में –

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम खाने से सबसे ज्यादा नुकसान शुगर पेशेंट को होता है। आम में कुदरती मिठास होती है। अगर आप आम को ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए शुगर पेशेंट को आम बहुत ही कम मात्रा में खाना चाहिए।

    आम एक ऐसा फल में है जिसमें फाइबर की मात्रा बहुत होती है। ऐसे में अगर आप जरूरत से ज्‍यादा ही आम खा रहे हैं तो यह आपके पाचन प्रक्रिया को जरूरत से ज्‍यादा तेज कर सकती है। जिससे दस्‍त की समस्‍या शुरू हो सकती है।

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम के अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ाती है। जिस वजह से चेहरे और शरीर में फोड़े-फुंसी, मुंहासे निकल आते हैं। इसलिए आम का सेवन पर्याप्त मात्रा में ही करना चाहिए। जो लोग पहले से मुंहासे की समस्या से परेशान हैं उन्हें बहुत ही कम मात्रा में आम खाना चाहिए, वरना दिक्कत बढ़ सकती है।