खाली पेट नारियल पानी पीने के अनमोल फायदे जानिए

Know the priceless benefits of on an empty

    Loading

    -सीमा कुमारी

    पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता  है। ये एक सुपर ड्रिंक के रूप में काम करता है। ये शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है। ये आपको हाइड्रेटेड रखता है। खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते है। आइए जानें इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में –

    विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल पानी का सेवन सुबह में खाली पेट करने से काफी लाभ मिलता है। इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। नारियल पानी विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नारियल पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी का पाचन तंत्र सही नहीं होता है तो उसे चिकित्सक नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। सुबह सुबह नारियल पानी पीने से कब्ज और एसिडिटी की शिकायत दूर हो जाती है।

    किडनी स्टोन को रोकने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में आप अपनी डाइट में नारियाल पानी को शामिल कर सकते है। ये शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करेगा। ये किडनी स्टोन बाहर निकालने में भी मदद करता  है।

    नारियल पानी आंखों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। खाली पेट में नारियल पानी पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में दर्द और जलन जैसी समस्या भी दूर होती है।

    नारियल पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से त्वचा पर ग्लो आता है। साथ ही पिंपल्स, झुर्रियां और एग्जिमा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    नारियल पानी में पोटैशियम की उचित मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए।