Lotus

    Loading

    – सीमा कुमारी

    आज की भागदौड़ भरी लाइफ में तनाव यानी स्ट्रेस एक आम समस्या है। स्ट्रेस के चलते लोगों की मानसिक सेहत पर खास फर्क पड़ रहा है। ऐसे में कुछ लोग डॉक्टर की सलाह से दवाओं का सेवन करते हैं, तो बहुत से लोग इस समस्या से हर रोज परेशान रहते है। तनाव की इस समस्या के लिए काफी रिसर्च के बाद एक उपाय निकाला गया। जिसमें कमल के फूल का उपयोग किया जाता है। कमल के फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही ये कई बीमारियों में लाभदायक भी होते हैं। आइए जानें इस बारे में-

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, कमल के फूल में दो महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। एक है एपोमोर्फिन और दूसरा है न्यूसीफेरिन। मस्तिष्क के लिए दोनों अच्छे माने गए हैं। ये दिमाग को शांत करता है और एंग्जायटी, डिप्रेशन जैसी समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस फूल में विटामिन  B,  C, आयरन जैसे पोषक तत्व भी पाएं जाते हैं।

    स्ट्रेस और तनाव कम करने के लिए आप कमल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कमल के फूल से आपके दिमाग को शांति पहुंचती है। दरअसल, जब आप घर में पूजा-पाठ करते समय कमल के फूल का इस्तेमाल करते हैं तो आस-पास खुशी वाला माहौल हो जाता है।

    इससे फीलगुड वाले हार्मोन की बढ़ोतरी होती है। जिससे तनाव तो कम होता ही है, साथ ही आपको एक बढ़िया नींद लेने में मदद मिलती है। कमल के अर्क के इस्तेमाल से तनाव और एंजाइटी से छुटकारा पाया जा सकता है जो लोग डिप्रेशन में रहते हैं उनके लिए भी यह काफी मददगार साबित हो सकता है।

    कमल के फूल में विटामिन C  पाया जाता है, जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। कमल फूल से बने फेस पैक के इस्तेमाल से झुर्रियां, दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।