‘इस’ पत्ते के उपयोग से बढ़ सकती है आंखों की रोशनी, Weight Loss के साथ कई मामलों में है यह हेल्थ के लिए फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: ‘करी पत्ता’ (Curry Leaves) नाम सुनते ही आपको साउथ इंडियन डिशेज की याद आ गई होगी ना। करी पत्ते का स्वाद और इसकी खुशबू किसी भी डिश में तड़का लगाकर उसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। करी पत्ता में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन-C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। तो आइए जानें करी पत्ता सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘करी पत्ता’ मेमोरी बूस्टर (Memory Booster) का काम करता है। इसके सेवन से याददाश्त मजबूत होती है। अगर आप भी अपनी याददाश्त मजबूत करना चाहती है तो इसका सेवन जरूर करें।

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में अक्सर गर्भवती महिलाओं को जी मिचलाना, उल्टी आना और मॉर्निंग सिकनेस की दिक्कत होती है। इन सभी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है करी पत्ता। करी पत्ता खाने से चक्कर आना और उल्टी आने की समस्या भी ठीक हो जाती है।

करी पत्ता में विटामिन-A भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा करी पत्ता समय से पहले आंखों में मोतियाबिंद होने की दिक्कत होने से भी रोकता है। लिहाजा अपनी डेली डायट में करी पत्ता को जरूर करें शामिल।

अगर आप पेट संबधी समस्या कब्ज, दस्त आदि से परेशान हैं, तो करी पत्ता बेहद कारगर साबित हो सकता है। यह पेट की बीमारियों को ठीक करने के साथ मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करता है। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सूखे हुए करी पत्तों को एक गिलास छाछ या दही में मिलाकर सेवन कर सकते हैं या आप खाली पेट कुछ ताजी पत्तियों को भी चबा सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर करी पत्ता स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यदि, आप बाल गिरने की समस्या से परेशान हैं, तो करी पत्ता को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करें। करी पत्ता हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाकर बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा असमय सफेद हो रहे बालों की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।

आप करी पत्ते का उपयोग वजन कम करने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद कार्बाजोल अल्कलॉइड नामक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है, साथ ही यह वजन घटाने में भी सहायक है। वेट लॉस जर्नी में आप सुबह सूखे हुए करी पत्ते या ताजे पत्ते भी खा सकते हैं। आप इसे सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।