कई बीमारियों को दूर रखती है ‘यह’ हरी सब्जी, अपनी डाइट में ज़रूर करें शामिल, स्किन केयर के लिए भी है बेहतरीन

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: पोषक तत्वों से भरपूर ‘ब्रोकली ‘(Broccoli) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ‘ब्रोकली’ का सेवन आमतौर पर सलाद, सूप और सब्जी के रूप में किया जाता है। 

    सर्दियों के मौसम में ब्रोकली का सेवन स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम भी करता है। क्योंकि, इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक है। इसमें प्रोटीन, जिंक, फाइबर, विटामिन-A, विटामिन-C और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानें ब्रोकली खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्रोकली स्किन के लिए काफी अच्छी होती हैं। ब्रोकली, झुर्रियों, फाइन लाइन्स जैसी समस्याओं को दूर करती है और ग्लो देती हैं। इसका विटामिन सी,कॉपर, जिंक स्किन को ग्लो और टाइटनेस देते हैं। ब्रोकली के एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं।

    ‘ब्रोकली’ पोटैशियम, विटामिन- C और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इस सब्जी को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    ब्रोकली के सेवन से कैंसर होने की आशंका भी कम हो जाती है। ब्रोकली में फिटा केमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली में मौजूद तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि, ब्रोकली का सेवन ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से बचाव और इलाज में प्रभावी है।

    विशेषज्ञों की मानें तो ब्रोकली में विटामिन-C, विटामिन-B6, विटामिन-A और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में कारगर है। यह आपके बालों को झड़ने से भी रोकता है। स्वस्थ बालों के लिए हफ्ते में 3-4 बार कच्चे ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।

    ब्रोकली में विटामिन-C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सक्षम हैं।  यह आपको कई तरह के संक्रमण से भी बचाता हैं। इसमें कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालते हैं और सर्दी-जुकाम से दूर रखते हैं।