copper vessel, Health Tips
तांबे के बर्तन में पानी पीए (सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे कि तांबे के बर्तन (Copper Utensils)  में रखा पानी पीने से कई रोगों से निजात मिलती है। आपको बता दें कि तांबे के बर्तन में खाना खाने और पानी पीने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। सुबह के समय खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना (Health Benefits) काफी फायदेमंद माना जाता है।

तांबे में पानी पीना कितना है फायदेमंद

वैज्ञानिकों ने भी तांबे के बर्तन में पानी पीने को काफी फायदेमंद माना है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखे कुछ पेय पदार्थ का सेवन आपके लिए काफी नुकसानदायक भी होता है। ऐसे में आज हम आपको उन पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें यदि आप तांबे के बर्तन में रखकर पीते हैं, तो आपको काफी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानें इस बारे में-

1- जानकारों के अनुसार, अगर आप सोचते हैं कि जिस तरह तांबे के बर्तन में रखा पानी आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है, उसी तरह अचार भी आपको फायदा करेगा, तो आप गलत हैं। जी हां, अचार को खासकर सिरके वाले अचार को तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। दरअसल, सिरका मेटल के साथ मिलकर प्रतिक्रिया करने लगता है जिस वजह से कॉपर पॉइजनिंग हो सकती है।

2- तांबे के बर्तन में नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। नींबू में एसिड होता है जो तांबे के साथ मिलकर सेहत पर उल्टा रिएक्ट करता है। तांबे के गिलास में नींबू पानी पीते हैं, तो आपको गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या शुरू हो सकती है।

3- दूध, दही को तांबे के बर्तन में रखने पर इसके पोषक तत्व फायदा करने की जगह उल्टा असर दिखाने लगते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व तांबे के साथ रिएक्ट करते हैं जिस वजह से लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।

3- सिट्रिक फूड या खट्टी चीजों को तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखने के बाद इन चीजों को खाने से कमजोरी और आलस आने लगता है। साथ ही अगर आप लंबे समय तक तांबे में रखी चीजें खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इस कारण चक्कर और बेहोशी आने लगती है।