Summer Season, Healthy Tips, Lifestyle News
कौन सा फल और कौन सी सब्जियां खाना हैं सही (Freepik)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसे कि, गर्मी के मौसम (Summer Season) की शुरुआत हो गई है इस मौसम में चुभती गर्मी और हाई टेंपरेचर के बढ़ने से हर किसी की सेहत पर खराब असर पड़ता है। इस वजह से उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) की समस्या देखने के लिए मिलती है। इस मौसम में भरपूर पानी पीने की सलाह दी जाती है तो वहीं पर नियमित तौर पर अच्छी डाइट को शामिल करना जरूरी होता है। इस मौसम में जंक फूड के आदी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है इससे सुस्ती और थकान की समस्या होती है।

जानिए गर्मियों में कौन फूड है सुपर 

गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण शरीर में गर्माहट बढ़ जाती है इससे बचने के लिए आप डाइट में इन सुपरफूड्स को शामिल कर सकते है जो इस प्रकार है…

1- पाचन को स्ट्रॉन्ग करता है दही

गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में दही को शामिल करना चाहिए। अगर आप नियमित दही का सेवन करते है तो आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। वहीं पर दही का सेवन करने से पेट और आंतों की गर्मी शांत होती है। इसे गर्मियों में सबसे अधिक खाया जाता है। गर्मियों में लू, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं के लिए दही को खाने की सलाह देते है। 

2- डाइट में शामिल करें सत्तू

गर्मी में शरीर का तापमान हाई ही रहता है इसके लिए आप अपनी डाइट में सत्तू को सुपरफूड्स के रूप में शामिल कर सकते है। जैसा कि, जानते हैं, सत्तू रोस्टेड चने यानी भुने हुए चने को पीस कर बनाया जाता है। जौ को पीस कर भी सत्तू बनाया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर को हाइड्रेट करने और तापमान को कम करने में मदद करता है। यह पेट को ठंडक भी देता है इसे खाना चाहिए।

Summer Season, Healthy Tips, Lifestyle News

\                                                                 इन फूड्स का नियमित करें शामिल (Freepik)

3-पेट के एसिड को कम करता है घी

अगर आप अपनी डाइट में घी का सेवन करते है तो आपके लिए अच्छा होता है। घी में  ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो व्यक्ति को एनर्जी बढ़ाने में मददगार होते है। घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है।

4- पुदीना और तुलसी की पत्तियां भी है कारगार 

आप अपनी डाइट में पुदीना और तुलसी की पत्तियों को भी शामिल कर सकते है। अगर आप गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन करते है तो,  पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने, सांसों की दुर्गंध को कम करने और सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद करती हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट मुंहासे और एलर्जी से भी बचाते हैं। तो वहीं तुलसी की पत्तियों में विटामिन A, K, और C के साथ-साथ मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम होता है। 

इन फलों का करें सेवन 

गर्मी में सुपरफूड्स के अलावा आप फलों के सेवन पर भी ध्यान दे सकते है जहां पर इन फलों को खाएं

तरबूज-

इस गर्मी के मौसम में आप तरबूज का सेवन शुरू कर दें, इसे खाने से आपको शरीर में 92% पानी की पूर्ति होती है वहीं पर इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी ज्यादा नहीं होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते है। 

खरबूज-

इस गर्मी के मौसम में आप खरबूज का सेवन भी करें इस मौसम में इनकी भरमार नजर आती है। इस फल में पर्याप्त मात्रा में पानी के साथ जिंक, विटामिन A, C, बीटा कैरोटीन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। जिससे शरीर ठंडा रहने के साथ पाचन तंत्र मजबूत रहता है। 

 आम- 

इसमें 20 से ज्यादा मिनरल्स होते हैं। पके आम के अलावा गर्मियों में कच्चा आम भी खा सकते हैं। दुबले-पतले लोगों के लिए आम खाना बहुत फायदेमंद है।

संतरा-

अगर आप गर्मी के मौसम में संतरे का सेवन करते हैं तो यह फायदेमंद होता है इसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मी में पसीना आने पर पोटेशियम की कमी हो जाती है। इसमें करीब 80% पानी होता है। साथ ही संतरा शरीर के तापमान को कम करने और एनर्जी को बढ़ाने में बेहद मददगार है। 

किन सब्जियों का सेवन करना चाहिए

गर्मी के मौसम में आप फल के अलावा सब्जियों का सेवन भी ध्यान से कर सकते है इसमें यह सब्जियां शामिल होती है…

प्याज- 

गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक खाई जाने वाली सब्जी में प्याज का नाम सबसे पहले आता है। इसे खाने से आपको हीट स्ट्रोक जैसी समस्या नहीं होती है। प्याज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो धूप से होने वाले सेलुलर डेमेज के दुष्प्रभावों को बेअसर करने में मदद करती है। प्याज को खाने के साथ-साथ अपने सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।

लौकी

गर्मी के मौसम में आप लौकी का सेवन भी शुरू कर दें इसे खाने से आपको शरीर में विटामिन सी के अलावा जिंक, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स की पूर्ति होती है वहीं पर इम्यून सिस्टम और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

भिंडी-

 भिंडी में विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में हेल्प करते हैं, इसमें मौजूद फाइबर कब्ज होने से बचाता है। इसके अलावा भिंडी का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल के स्तर को कंट्रोल करता है।