आम के पत्तों के औषधीय गुण जानकर हो जाएंगे हैरान, डायबिटीज ही नहीं इन गंभीर रोगों के इलाज में भी आते हैं काम

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: बचपन से ही हम यह सुनते और पढ़ते आए है कि फलों का राजा ‘आम'(Mango) है। गर्मियों का मौसम आते ही लोगों में बीच आम की मांग बहुत बढ़ जाती है। आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। लोग न सिर्फ इसे पकने के बाद फल के रूप में खाते हैं, बल्कि कच्चे आम की चटनी,पन्ना या आचार आदि बनाकर भी इसे खाना पसंद करते हैं।

 बेहद स्वादिष्ट लगने वाला ‘आम’ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ आम ही नहीं इसके पत्ते भी फायदा पहुंचाते हैं। आम के पत्तों (Mango Leaves Benefits) में शरीर के लिए कई जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं। जैसे विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B और फ्लेवोनॉयड और फिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। आम के पत्तों के सेवन से आप कई बीमारियों को मात दे सकते हैं। आइए जानें आम के पत्तों के ऐसे ही कुछ गजब के फायदों के बारे में-

एक्सपर्ट्स के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर हैं आम के पत्ते, पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह पत्ते आपके पेट के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। अगर आप अल्सर की समस्या से परेशान हैं, तो इसके इलाज में आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आम के पत्तों को उबालकर पीने से अस्थमा या सांस से जुड़े रोगों में भी फायदा मिल सकता हैं। ये खांसी और गले के दर्द की समस्या में भी आराम दे सकता है। आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना फायदा पहुंचा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों को भले ही आम से दूरी बनाए रखनी की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके पत्ते डायबिटीज में काफी गुणकारी है। अपनी जीवनशैली में इसे जोड़ने से डायबिटीज की समस्या में काफी राहत मिलती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आम के पत्तों का सेवन आपके लिए गुणकारी साबित होगा। दरअसल, यह पत्ते ब्लड वेसल्स को मजबूत करने में काफी मददगार होते हैं। इसकी वजह से बीपी नियंत्रित रहता है और उसे नॉर्मल रखने में भी मदद मिलती है।

आम के पत्तों में कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं। साथ ही, यह मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को भी रोक सकते हैं, जो कैंसर का मुख्य कारण होता है। ऐसे में आम के पत्तों का नियमित सेवन आपको कैंसर जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारी से दूर रख सकता है।

यदि आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आम के पत्ते आपके काफी काम आ सकते हैं। आम के पत्तों में मौजूद फ्लेवोनोइड्स असमय सफेद होते बालों की समस्या से निजात दिलाते हैं।