File Photo
File Photo

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: आमतौर पर, जब आप खाते और कुछ पीते हैं, तभी हिचकी अधिक आती है। कई बार ये एक मिनट में बंद हो जाती है, तो किसी-किसी को घंटों ये समस्या परेशान करती है। कई कारणों से हिचकी आ सकती है जैसे जल्दी-जल्दी खाना, अत्यधिक खाना, अधिक मसालेदार खाना, गले में कुछ अटक जाना, एसिड रिफ्लक्स आदि।  कुछ गंभीर बीमारियों जैसे किडनी फेलियर, एन्सेफलाइटिस, ब्रेन ट्रॉमा, स्ट्रोक, नर्व डैमेज, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रेस, मेटाबॉलिक समस्या से भी हिचकी आ सकती है।

अगर आपकी हिचकी कुछ समय में शांत हो जाती है तो ये खानपान के कारण हो सकती है लेकिन अगर हिचकी अक्सर आती है और लंबे समय तक बंद नहीं होती तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे में आइए जानें कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर इससे निजात पा सकते हैं।

जानकारों के अनुसार, हिचकी की समस्या में आप अदरक के छोटे टुकड़े को लेकर धीरे-धीरे चबाएं। ऐसा करने से हिचकी रुक सकती है।यदि आपको लगातार हिचकी आ रही है, तो एक गिलास ठंडा पानी धीरे-धीरे पी लें।  इससे हिचकी काफी हद तक बंद हो सकती है। निगलने का मैकेनिज्म डायफ्राम की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे हिचकी आने का अंतराल कम हो जाता है और अंत में आपको हिचकी से छुटकारा मिल जाता है।

हिचकी ज्यादा आने की समस्या में नींबू का टुकड़ा चूसें। इससे भी काफी हद तक आराम मिलता है। कहा जाता है कि, कई बार ध्यान भटकाने से भी हिचकी बंद हो जाती है। ऐसे में आप कुछ जरूरी कामों में व्यस्त हो जाएं या फिर कुछ चौंकाने वाला काम करें, ताकि हिचकी आनी रुक जाए।

हिचकी आने पर आप 1 गिलास गुनगुने पानी में पुदीने के कुछ पत्ते, 1 नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिलाएं। इसे पीने से हिचकी रुक सकती है और अगर आपके पेट में गैस होगी तो उससे भी आराम मिलेगा।

अक्सर लोग कहते हैं कि जब भी हिचकी आए, तो कुछ सेकंड के लिए अपनी सांसें रोक कर रखें। यह नुस्खा दादी-नानी के जमाने से लोग आजमाते चले आ रहे हैं और काफी हद तक इससे हिचकी रोकने में मदद भी मिलती है।