File Photo
File Photo

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: नहाना (Bath), हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। ठंड के मौसम (Winter Season) में नहाना किसी को पसंद नहीं होता है। जबकि हमारे शरीर के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है। हालांकि अपने देश में बहुत से लोग तो बस इसलिए रोज नहाते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि रोज पूजा-पाठ करने के लिए नहाना बेहद जरूरी है। कुछ लोग कहते हैं कि रोज नहाना आपकी सेहत के लिए जरूरी है।

वहीं, क्या आप जानते हैं कि नहीं नहाने के भी कई सारे फायदे होते हैं? तो आइए जान लें। रोज नहीं नहाने के फायदे और अगर आप नहाते भी हैं तो आपको किस तरह से नहाना चाहिए।

विज्ञान के अनुसार, रोज नहाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। दुनियाभर के स्किन स्पेशलिस्ट मानते हैं कि ठंड में रोजाना नहाना एक अच्छा डिसीजन है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा नहाना हमारी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। कई स्टडीज ये कहती हैं कि हमारी स्किन में खुद को साफ करने की बेहतर क्षमता होती है। अगर आप जिम नहीं जाते या रोजाना पसीना नहीं बहाते या धूल-मिट्टी में नहीं रहते हैं तो आपके लिए रोज नहाना जरूरी नहीं है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हेल्दी स्किन और गुड हेल्थ के लिए ड्राई स्किन वालों को 5 मिनट और ऑयली स्किन वालों को 8 से 10 मिनट तक नहाना सही होता है और याद रखें कि इस दौरान आप नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें।

रिसर्च के अनुसार, रोज नहीं नहाने से कुछ साइड इफेक्ट से आप बच सकते हैं। इसलिए, आप सर्दियों के सीजन में जरूरत के हिसाब से या 1 दिन का गैप करके नहा सकते हैं। बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा पानी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पानी का टेम्प्रेचर मेंटेन करने के बाद ही आपको नहाना चाहिए।  

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर आप रोज गरम पानी से नहाते हैं तो इससे आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचता है। नहाते समय नाखून पानी अवशोषित कर लेते हैं और फिर सॉफ्ट होकर टूट जाते हैं। इनसे भी नेचुरल ऑयल निकल जाता है और ये रूखे और कमजोर हो जाते हैं।  

कोलंबिया यूनिवर्सिटी की संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एलाइन लार्सन ने एक रिसर्च के और बताया कि रोज नहाने से हमारी स्किन रूखी और कमजोर पड़ जाती है। इससे संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इसलिए रोज नहीं नहाना चाहिए।