National Science Day 2024, Lifestyle News
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 ( डिजाइन फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर साल आज के दिन 28 फरवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day 2024) के रूप पर मनाया जाता है। 28 फरवरी यानी आज का दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिवस के रूप में दर्ज   है। यही वह दिन है जब देश के महान वैज्ञानिक सी वी रमन (CV Raman) ने ‘रमन प्रभाव’(The Raman Effect) का आविष्कार किया था, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस दिन की थी वेंकट रमन ने खोज

महान भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 को भौतिकी के गंभीर विषय में एक महत्वपूर्ण खोज की थी। पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई इस महत्वपूर्ण खोज के लिए 1930 में उन्हें भौतिकी के नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। वह यह पुरस्कार ग्रहण करने वाले भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।

इस खोज के सम्मान में 1986 से इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने का चलन है। 1954 में भारत ने उनको सर्वोच्‍च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा। आइए जानें देश दुनिया के इतिहास में 28 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में-

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन हर वर्ष देश के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों और अन्य तकनीकी, इंजीनियरी, चिकित्सा, आदि शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।  शिक्षा संस्थानों द्वारा विज्ञान स्पीच, डिबेट, एक्टिविटी, कॉम्पीटिशन, आदि छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जागरूकता एवं रूचि को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, विभिन्न संगठनों एवं सरकारी विभागो द्वारा आज के दिन पब्लिक स्पीच, रेडियो एवं टीवी पर कार्यक्रम का प्रसारण, विज्ञान प्रदर्शनी, आदि भी लगाई जाती है।

 प्रो. सीवी रमन के योगदान

प्रोफेसर सी वी रमन ने तबला और मृदंग जैसे भारतीय ड्रमों की ध्वनि की सुरीली प्रकृति को चेक किया और ऐसा करने वाले वो पहले व्यक्ति थे।  

साल 1930 में पहली बार किसी भारतीय को विज्ञान के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान, भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला।  

साल 1943 में उन्होंने बैंगलोर के पास रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की।  

भौतिकी को रमन इफेक्ट द‍िया, जिसका भौतिकी में बहुत खास योगदान है।  

साल 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।  

साल 1957 में रमन को लेनिन शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।  

सीवी रमन की खोज की याद में भारत हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाता है।