Rang Panchami
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    रंगों का त्योहार कही जाने वाली होली रंगों के बिना अधूरी हैं। होली पर आप मस्ती तो करना चाहती हैं लेकिन, रंगों से होने वाले नुकसान के कारण ऐसा करने से बचती हैं? तो हम यहां आपके लिए घर में ही मात्र 10 से 15 मिनट में नैचरल गुलाल बनाने की विधि लेकर आए हैं। इनसे आप एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 रंगों के गुलाल आसानी से बना सकती हैं। आइए जानें घर पर रहकर किस प्रकार से प्राकृतिक रंग बना सकते हैं।

    जानकारों के अनुसार, प्राकृतिक रूप से लाल रंग बनाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ी और चंदन को पीसकर गुलाल बना सकते हैं। इससे अलग यदि आप लिक्विड मिश्रण बनाना चाहते हैं तो चुकंदर के साथ अनार, गाजर और टमाटर को अच्छे से पीसले और बने मिश्रण से होली खेलें।

    आप गेंदे के फूलों का इस्तेमाल करके केसरिया रंग बना सकते हैं। इसके अलावा, 100 ग्राम पलाश के सूखे फूल को एक बाल्टी पानी में उबाल लें, फिर वैसे ही भिगोकर रात भर के लिए रख दें। इसे सवेरे छान लें। इस तरह गाढ़ा केसरिया रंग तैयार हो जाएगा।

    प्राकृतिक रूप से पीला रंग बनाने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे में आप हल्दी के साथ गेंदे के फूल को पीस लें और उसमें पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब इसके प्रयोग से आप होली पर एक दूसरे को रंग लगा सकते हैं। इसके अलावा आप बेसन और हल्दी दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आपको एक कटोरी बेसन और आधी कटोरी हल्दी को मिलाएं और बने पीले गुलाब का इस्तेमाल करें।

    होली पर लाल हरा रंग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं। आप हरा रंग बनाने के लिए मेथी या पुदीना की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन पत्तियों को 2-3 दिन धूप में सुखा दें। अब पत्तों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अगर आपको गीला हरा रंग बनाना है तो हरी पत्तेदार सब्जियों को उबालकर उनका पेस्ट बना लें।

    होली पर लाल-पीले-हरे रंग सभी के चेहरे पर नजर आते हैं. लाल रंग लगाना लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद होता हैं। आप घर पर होली के लिए लाल रंग बना सकते हैं। इसके लिए आटे में लाल चंदन पाउडर मिला दें। आपके पास चंदन पाउडर न हो तो सिंदूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको गीला रंग बनाना है तो आप चुकंदर को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। चुकंदर की जगह आप गुड़हल के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।