(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में बेहतर हो और जिदंगी में उनसे भी आगे जाए। बच्चा छोटा हो या बड़ा पेरेंट्स हमेशा बच्चों के प्रति चिंतित रहते हैं। इसी के चलते मां-बाप उनके ऊपर दबाव बनाने लगते हैं। कुछ मां -बाप अपने बच्चों से यह भी अपेक्षा करने लगते हैं कि जो हम नहीं कर पाए, वो हमारा बच्चा करेगा।

अगर आपको भी लगता है कि आपके भी बच्चे का मन पढ़ाई से भटक रहा है या वो चिड़चिड़े हो रहे हैं, तो ऐसे में बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स अपनाएं। आइए जानें इन महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में-

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चा का मन अगर पढ़ाई में नहीं लगता है, तो उसके ऊपर किसी भी तरह का दवाब न बनाएं। बल्कि, बच्चे को डांटने की बजाय, उसको प्यार से समझाएं। उसकी होमवर्क करने में मदद करें।

घर में अगर किसी भी तरह के झगड़े होते तो उनको सबसे पहले खत्म करें। क्योंकि इस भी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि, बच्चे को हेल्दी खाना देना चाहिए क्योंकि, पोषण पूरा होना का सीधा असर उसकी शारीरिक और मानसिक हेल्थ पर पढ़ता है, जिसके कारण भी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। इसलिए बच्चों को हेल्दी खाना ही दे।

पढ़ाई में बच्चों का मन लगाने के लिए पढ़ने का समय निर्धारित करें और उनका टाइम टेबल सेट करें। ऐसा इसलिए क्योंकि नॉर्मल तौर पर बॉडी अपने फिक्स टाइम पर ही एक्टिव होती है, जिससे उनकी एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। इससे बच्चों का दिमाग स्टडी की ओर अपने आप एक्टिव होता है और वो पढ़ाई में फोकस कर पाते हैं।

पढ़ाई में बच्चों का मन लगाने के लिए सबसे पहले अपने बच्चे की परेशानी को पूछें। उसकी परेशानी को समझें। उसके ऊपर किसी भी तरह का कोई दवाब न बनाएं।