Holi Natural Color, Holi 2024
घर पर बनाएं नेचुरल कलर ( फोटो- फाइल)

Loading

सीमा कुमारी 

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: मौज-मस्ती का त्यौहार होली (Holi 2024) जल्द आने वाला है। त्यौहार को लेकर पहले ही सभी तैयारियां कर ली जाए,तो अच्छा रहता है। आपको बता दें, गुलाल और रंगों के बिना होली (Holi Natural Color) का त्योहार अधूरा है। मार्केट में मिलने वाले रंग केमिकल से भरे होते हैं, जो आपके स्किन और बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

रंगों से होती है ये समस्याएं

इनसे रैशेज, खुजली की समस्या हो सकती है, तो अगर आप होली फेस्टिवल को अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं, तो नेचुरल कलर्स का ऑप्शन चुनें। प्राकृतिक रंग हर तरह से सेफ होते हैं। इनसे आंख, नाक, कान व गले को कोई नुकसान नहीं होता। और तो और इनसे पानी की भी बचत होती है। वैसे आप घर पर भी नेचुरल कलर तैयार कर सकती हैं इन फूलों की मदद से। आइए जान लें।

कैसे तैयार करें नेचुरल कलर 

आपको जानकारी के लिए बता दें, होली के नेचुरल कलर्स बनाने में पलाश के फूलों का भी बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। पलाश के फूल भी लाल, पीले और नारंगी रंग के होते हैं, तो आप इनसे ये तीनों रंग तैयार कर सकते हैं। स्किन फ्रेंडली होने के साथ ही ये खुशबूदार भी होते हैं।

गुड़हल के फूलों से रंग तैयार

नेचुरल कलर तैयार करने के लिए आपको गुड़हल के सुंदर-सुंदर लाल फूलों को लेना है। इन फूलों को कुछ दिनों के लिए धूप में अच्छे से सूखाएं। धूप में फूल जब अच्छी तरह से सूख जाएं, तो आप इनको मिक्सी में पीस लीजिए। उसके बाद इसमें थोड़ा सा मैदा मिलाकर आप ड्राई पाउडर घर पर ही तैयार कर सकते हैं। बता दें कि आप पीले गुड़हल से पीला और गुलाबी गुड़हल से गुलाबी रंग भी इसी तरीके से बना सकते हैं।

Holi Skin Care, Holi 2024

                                                                     होली पर लगाएं ये उबटन (सोशल मीडिया)

अपराजिता के फूलों से रंग तैयार

नीले रंग के खूबसूरत अपराजिता के फूल को आप नीला गुलाल बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इससे सूखा गुलाल और रंग दोनों बना सकते हैं।

अनार के छिलकों से रंग तैयार 

जानकारों के अनुसार, अनार के छिलकों से भी आप हर्बल गुलाल तैयार कर सकते हैं। अनार के छिलकों से बनाया गया कलर आसानी से छुटता भी नहीं है। ये आपका होली का मजा दोगुना कर देगा। अनार के छिलकों को धूप में सुखाकर मिक्सी में पीसने पर ड्राई रंग तैयार हो जाएगा और इन्हीं छिलकों को पीसकर पानी में डालने से भी लिक्विड कलर तैयार हो जाएगा।

गेंदे के फूलों से रंग तैयार

गेंदे के फूलों का इस्तेमाल शादी, फेस्टिवल्स में सजावट से लेकर नेचुरल कलर्स बनाने तक में भी कर सकते हैं। पीले, नारंगी और लाल रंग के गेंदे से आप पूरे तीन रंग तैयार कर सकते हैं।

गुलदाउदी के फूलों से रंग तैयार

गुलदाउदी के फूलों को भी आप तोड़कर धूप में सूखाएं और सूखने के बाद मिक्सी में महीन पाउडर पीस लें। पाउडर होने के बाद इसमें आपको मैदा मिक्स करना है। आप चाहे तो कॉर्नस्टार्च भी इसमें मिक्स कर सकते हैं। इस प्रकार से आप गुलदाउदी के फूलों से कलर तैयार कर सकते हैं।

आप गुलदाउदी के फूलों से लिक्विड कलर भी तैयार कर सकते हैं। फूलों को पहले दिन पानी में भिगोकर रखना है और दूसरे दिन इस पानी की पिचकारी भरकर लोगों में जमकर मारिए। ये कलर आपके होली के मजे को दोगुना कर देंगे।