holi Rangoli 2024, Lifestyle News
होली पर बनाएं शानदार रंगोली (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: होली का त्योहार (Holi 2024) आने में बस कुछ दिन ही बचे है वहीं पर हर किसी ने होली पर धमाल मचाने की तैयारी कर ही ली है ऐसे में रंगोली के बिना त्योहार का मजा फीका ना पड़ जाए इसके लिए हम आज आपके खास खबर लेकर आए है। इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन (Holi Rangoli Design 2024) को आप अपने घर और ऑफिस में बड़े शानदार तरीके से बना सकते है। यहां पर होली पर यह रंगोली मात्र 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी और लोग कहेंगे वाह क्या बात है। 

आइए देखते है रंगोली और बनाने का तरीका

होली के मौके पर आप कई तरीके से रंगोली की डिजाइन बना सकते है जिसे शानदार तरीके से प्रस्तुत करने का तरीका आज हम बता रहे है जो इस प्रकार है…

1-ऑफिस में बनाएं ये रंगोली

अगर आप घर की बजाय ऑफिस में होली का सेलिब्रेशन करना चाहते है तो ऑफिस के दरवाजे पर कई प्रकार की रंगोली की डिजाइन बना सकते है।  यहां पर ऑफिस में आप खास तरीके से थाली और कांटे की मदद से मात्र 10 मिनट में रंगोली बनाकर दिन बना सकते है। 

-इसके लिए आपको मार्केट से कुल्हड़ मटका खरीदना है। आप चाहे तो छोटे मटके की बजाय बड़े मटके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

-बीच में आप एक दिया रखकर इसमें सुखी लकड़ियां रख सकते हैं। 

2- पिचकारी वाली रंगोली डिजाइन

होली के मौके पर आप होली के रंगों और पिचकारी, बाल्टी के साथ रंगोली डिजाइन बना सकते है। आप रंगोली की डिजाइन को बड़ा करना चाहते है तो वह भी बना सकते है। इस प्रकार से रंगोली डिजाइन बनाने का तरीका यह होता है। 

– इसके लिए आपको थाली की मदद से एक बड़ा रंगोली डिजाइन बनाना है।

– बोतल की मदद से आप पहले गोल डिजाइन में अलग-अलग रंग भर दें। 

– इसके बाद आप बोतल की मदद से ही ‘होली है’ लिख सकते हैं। 

– अब आप रंगोली के ऊपर की तरफ बाल्टी का डिजाइन बनाएं। 

– इसे आप पहले स्केल और चॉक की मदद से बनाएं। फिर इसमें रंग भरें। 

holi Rangoli 2024, Lifestyle News

                                                                      होली पर बनाएं शानदार रंगोली (डिजाइन फोटो)

3-थाली पर ऐसे बनाएं रंगोली

रंगोली की डिजाइन बनाने के लिए आप थाली की सहायता भी ले सकते है यहां पर थाली में भी डिजाइन बनाकर सजावट कर सकते है, जो इस प्रकार है। 

– इस रंगोली को बनाने के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर तांबे की थाली रखनी है। 

-इस थाली की जगह कोई भी थाली ले सकते है। 

-थाली को जमीन पर रखने के बाद इसपर रंगोली डिजाइन बनाएं।

4-चूड़ियों से बनाएं रंगोली डिजाइन 

आप इस बार होली के मौके पर चूड़ियों की मदद से भी रंगोली डिजाइन बना सकते है। इसके जरिए बनाई गई रंगोली शानदार लगती है। इसे बनाने के लिए आप यह तरीका अपना सकते है जो इस प्रकार है…

– इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर अपने हाथों का डिजाइन बनाएं। 

– इसके लिए आपको जमीन पर अपना हाथ रखना हैं और चॉक की मदद से डिजाइन बनाना है। 

– अब आप इसमें रंग भरें और फिर इसके चारों तरफ डिजाइन बनाएं।

– एक बड़ी थाली की मदद से आप इस डिजाइन को बना सकते हैं। 

– बिंदी वाली डिजाइन को बनाने के लिए आप बोतल में रंग भरके बना सकते हैं। इससे रंग फैलता नहीं है। 

– इसके अलावा अगर आपसे हाथों का डिजाइन नहीं बन रहा है, तो इसकी जगह आप रंगोली के बीच में Happy Holi 2024 लिख सकते हैं।