Womens Day Celebration, International Womens Day
खास अंदाज में मनाएं महिला दिवस (सोशल मीडिया)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, 8 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के साथ ही महिलाओं का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Internation Women’s Day 2024) भी मनाया जाने वाला है। इस दिन को महिलाओं के अधिकारों और सम्मान देने के लिए मनाने की पहल की जाती है। अगर आप भी ऑफिस में या किसी सोशल ग्रुप के साथ महिला दिवस सेलिब्रेट करने के सोच रहे है तो आपके लिए यह तरीके काम आ सकते है।

महिला दिवस को इन 5 तरीकों से करें सेलिब्रेट

इस बार महिला दिवस पर आप इन तरीकों को अपनाकर महिला दिवस को हसीन बना सकते है। 

1- सोशल मीडिया पर शेयर करें स्टोरी

इस बार महिला दिवस पर आप सोशल मीडिया को चुन सकते है जो आपके लिए सभी वर्ग तक अपनी बात कहने के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है। इस दिन सोशल मीडिया पर आप अपनी लाइफ से जुड़ा किस्सा शेयर करें जिससे आपकी जिंदगी में बदलाव आया है। इस बात से जुड़ा किस्सा टेक्स्ट, फोटो, वीडियो- किसी भी फॉर्मेट में हो सकता है। इसे स्टोरी के रूप में शेयर करें। 

2- हैशटेग से बनाएं फोटो चैलेंज

महिला दिवस पर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके ही हैशटेग के साथ फोटो चैलेंज शुरू कर सकते है। इसके लिए ऐसी तस्वीर का चुनाव कर लें जो आपके महिला -सशक्तिकरण के संदेश को बढ़ावा देती हो। इसके लिए पर्पल ड्रेस में आपकी तस्वीर होगी तो और भी बेहतर लगेगा। यहां पर #EmbraceEquity साथ में जोड़ते जाएं।

3- महिलाओं के लिए जोड़े कोटेशन

महिला दिवस के मौके पर आप कुछ शानदार कोटेशन जोड़ सकते है। महिलाओं पर लिखी सच्ची बात, उनके संघर्ष को लेकर प्रभावी कोटेशन बना सकते है। इसमें आप कुछ सफल महिलाओं के जीवन की सच्ची कहानी भी संक्षेप में बता सकते हैं जिसका प्लेटफॉर्म बस डिजिटल होना चाहिए।

4- महिलाओं को बस कहें शुक्रिया

अपनी जिंदगी से जुड़ी उन महिलाओं को शुक्रिया कहें जिनके बिना आपकी जिंदगी का कोई मतलब नहीं। आपको उनके प्रति आभार जताने के लिए सही मौके की तलाश हो तो आप महिला दिवस का दिन चुन सकते है। महिला आपके परिवार की सदस्य या ऑफिस की कोई सहयोगी हो सकती है। सोशल मीडिया पर उन्हे टैग करके सुंदर ई-कार्ड से शुक्रिया कहें।

Women's Day Gift, Lifestyle News

                                                                                  महिलाओं को करें ये गिफ्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

5- IWD की वेबसाइट से लें मदद

महिला दिवस को खास बनाने के लिए आप International Women’s Day की वेबसाइट पर जा सकते है। यहां से कोई मोटिवेशनल वीडियो बनाने के लिए आइडिया की जरूरत होती है। यहां पर वेबसाइट पर आपके लिए काफी-कुछ है,आप वहां से कुछ वैसी सामग्री डाउनलोड भी कर सकते हैं, जो कि मुफ्त में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।