विश्व कहानी दिवस 2024
विश्व कहानी दिवस 2024

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर किसी की जिंदगी में कई सारी जीवंत कहानियां (Story Day 2024) होती है जिनके बारे में कम ही लोग बता पाते है तो वहीं पर कई इन कहानियों को पॉडकास्ट करते है। ऐसे ही आज 20 मार्च को दुनियाभर में विश्व कहानी कहने का दिन यानि World Story Day 2024 मनाया जा रहा है। पहले कहानियां किताबों में पढ़ना अच्छा लगता था लेकिन अब इन कहानियों को ऑडियो में प्रस्तुत किया जाता है।

नेटफ्लिक्स पर आपकी उबाऊ, नीरस शाम को दिलचस्प बनाने के लिए कुछ बेहतरीन ऑडियो थ्रिलर (Audio Thriller Story) मौजूद हैं.  ऐसे ही टॉप कहानीकारों के नाम (Top Story Tellers of India) आप जानते ही होंगे जिन्होंने अपनी कहानियों को इतने शानदार ढंग से पेश किया कि हर कोई इसका आज दीवाना है। 

इन कहानी कारों ने दी शानदार कहानियां

1- नीलेश मिश्रा (Neelesh Mishra) 

इन टॉप कहानी कारों में सबले पहला नाम नीलेश मिश्रा (Neelesh Mishra) का सबसे पहले आता है। इनके बारे में हर किसी को उनके कहानी सुनाने के लहजे की याद आ ही जाती है। अपने रेडियो कार्यक्रम “यादों का इडियट बॉक्स”से अपने करियर की शुरुआत करने वाले नीलेश मिश्रा अब द परफेक्ट मर्डर की कहानी शानदार तरीके से बताते है। यादों का इडियट बॉक्स में नीलेश मिश्रा को आप रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी कहने वाले कहानिकार कह सकते है। रहस्य को उजागर करने के लिए, इस कहानी को सुनें और एक ऐसी दुनिया में उतरें जो वास्तविक लगती है।

Neelesh Mishra, World Storytelling Day 2024

                                                                 नीलेश मिश्रा की कहानियां (सोशल मीडिया)

2- विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) 

बॉलीवुड की कई फिल्में भी थ्रिलर और हॉरर बेस्ड रही है जिसे पेश करने के नामो में प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट  (Vikram Bhatt) का नाम कोई भूलता नहीं। वह अपने कई पॉपुलर कहानियों के जरिए सामने आते है। सोमवार से शनिवार तक प्रसारित होने वाली उनकी कहानियां डरावनी, रहस्यमय और रोमांच/कौतूहल से भरपूर थीं. और इसलिए कोई आश्चर्य नहीं कि शो की टैगलाइन ‘आंखें बंद करके सुनें’ ने श्रोताओं के बीच सही प्रभाव डाला है। इस कहानी में सिया नाम की एक लड़की है जिसकी बहन दिल्ली में पत्रकार है. जब सिया को अपनी बहन से कोई जवाब नहीं मिलता है और उसे पता चलता है कि उसकी बहन गायब है, तो वह उसे खोजने के लिए कानपुर से यात्रा शुरू करती है। जैसे ही उसे अपनी बहन के लापता होने का कारण पता चलता है, उसका सामना कुछ बहुत शक्तिशाली लोगों से होता है। यह कहानी वाकई में शानदार है। 

3-सुधांशु राय (Sudhanshu Rai)

भारत के टॉप कहानीकारों में सुधांशु राय का नाम सबसे पहले सामने आता है। वे अब तक अपनी कहानियों से फैंस को काफी खुश करते रहते है जिन्होंने अब तक 500 से ज्यादा कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाया है। वर्तमान में इस कहानीकार की कहानी घोस्ट ऑफ द प्रिजन थिलर का नाम आता है। इस कहानी का विषय एक रहस्यमय मामले को सुलझाने का शानदार तरीका है। इस कहानी में जहां कैदी एक के बाद एक मर रहे हैं. एक अजीब अफवाह उड़ रही है कि कोई आता है और उन्हें मरने के लिए कहता है. जब जासूस बूमराह और उसके साथी जासूस सैम जेल पहुंचते हैं, तो अंतत: उन्हें अंदर रहस्यमय प्राणियों के साथ एक सुरंग मिलती है. क्या वे इस केस को भी सुलझा पाएंगे? आखिर किस बात ने बूमराह को एक बार फिर डॉ. शेखावत की ओर रुख करने के लिए मजबूर किया? पता लगाने के लिए ट्यून इन करें।

World Storytelling Day 2024, Lifestyle News

                                                                                       बेस्ट स्टोरी टेलर (सोशल मीडिया)

4- रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) 

सबसे युवा कहानीकारों में से एक रणवीर अल्लाहबादिया का नाम सबसे पहले आता है जो रोमांच से भरपूर भूत-प्रेत, राक्षस, सस्पेंस और ट्विस्ट को अपनी कहानियों में दिखाते है। रणवीर की कहानियों में एक असली भूत की कहानी! चर्चा में आई है जिसे कहानीकार रणवीर के घर के बारे में है जहां वह एक ऐसी घटना से रू-ब-रू होते हैं जो जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया।