सावन के तीसरे सोमवार को बन रहे हैं 3 विशेष शुभ योग, रुद्राभिषेक के लिए बड़ा ही उत्तम दिन, इन 5 वस्तुओं से करें भोलेनाथ की पूजा

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: 24 जुलाई 2023 को सावन का तीसरा सोमवार (Sawan 3rd Somwar 2023) होगा।  इस बार तीसरा सावन सोमवार बहुत खास है क्योंकि इस दिन शिव, सिद्ध और रवि योग का संयोग बन रहा है। मान्यता है कि शिव योग में भोलेनाथ की पूजा करने से वह बेहद प्रसन्न होते है।  

मान्यता है कि सावन सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से मनचाहा फल शिवजी देते हैं। तीसरे सोमवार को अद्भुत संयोग बन रहा है, आइए जानें सावन का तीसरा सोमवार 2023 शुभ संयोग। सावन के तीसरे सोमवार पर खास संयोग बन रहा है। रवि और शिव योग भक्तों के लिए अमृत काल के समान है। शिव योग में पूजा से हर काम में सफलता मिलती है। वहीं, रवि योग में अमंगल की स्थिति भी मंगल में बदल जाती है।  

 शिव योग का समय –

23 जुलाई, दोपहर 02.17 से लेकर 24 जुलाई 2023 दोपहर 02.52 बजे तक ।  

रवि योग का समय –

24 जुलाई 2023 को सुबह 5.38 बजे से लेकर रात 10.12 बजे तक ।  

सावन सोमवार पर इन 5 वस्तुओं से करें रुद्राभिषेक

सावन सोमवार को आप किन्हीं 5 वस्तुओं से रुद्राभिषेक करेंगे तो आपका भाग्य चमक उठेगा। यदि आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।

 धन और दौलत में वृद्धि करना चाहते हैं तो घी या शहद से रुद्राभिषेक करें ।  

शहद से रुद्राभिषेक करते हैं तो आपको सफलता, पद, प्रतिष्ठा आदि की प्राप्ति होगी ।  

गाय के दूध से रुद्राभिषेक करने  पर जीवन में सुख और शांति मिलती है।  नया भवन या वाहन सुख के लिए दही से रुद्राभिषेक किया जाता है।