Dhanteras 2023, Religion, Diwali 023

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को ‘धनतेरस’ (Dhanteras 2023) का पर्व पूरे देश भर में मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और कुबेर भगवान की पूजा (Worship of god Kuber) करने का विधान है। माना जाता है कि, इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से साल भर धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। धनतेरस के दिन सोना चांदी (gold-Silver) से लेकर छोटी से छोटी चीज खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही धनतेरस  (Dhanteras 2023) के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है।

माना जाता है कि इस दिन नई झाड़ू खरीदने से सुख-समृद्धि आती है। लेकिन पुरानी झाड़ू घर से हटाने से पहले कुछ उपाय जरूर करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानें इन उपायों के बारे में-

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, झाड़ू (Broom) का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी है। इसलिए धनतेरस के दिन नई झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। इस दिन झाड़ू का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है। कहते है, इस दिन पुरानी झाड़ू में सिंदूर, कुमकुम और अक्षत लगाकर विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही नई झाड़ू की भी कर लें।

झाड़ू को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है इसलिए इसे कभी भी जोर से पटकना या फेंकना नहीं चाहिए। झाड़ू का अनादर करना मतलब धन की देवी मां लक्ष्मी अनादर करना होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।

यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहें है, तो धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर किसी मंदिर में या अपने पूजा घर में चुपचाप रख दें। इससे आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बरसेगा। 

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के बाद इसका इस्तेमाल दिवाली के दिन जरूर करना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य से भरा रहता हैं। इसके अलावा, धन की प्रतीक मानी जाने वाली झाड़ू को हमेशा घर के किसी कोने में छिपा कर रखना चाहिए।

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, शाम को घर में झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है, इसलिए प्रयास करें कि शाम या सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं।