होली से पहले इन लेटेस्ट Quotes, Greetings और Messages से अपनों को रंग दें प्यार के रंगों से, कहें ‘हैप्पी होली’

    Loading

    नई दिल्ली: पूरे साल देश के लोग बड़े बेसब्री से होली की राह देखते है, ये मस्ती भरा त्यौहार भला किसे पसंद नहीं होगा, हर तरफ रंगो की बौछार होती, जैसे की हम सब जानते है, रंगों का त्योहार ‘होली’ को पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके दूसरे दिन रंगबिरंगी रंगों के साथ होली खेली जाती है। 

    बता दें कि इस साल होली का त्यौहार 18 मार्च को है। इसे रंगों के त्योहार और वसंत के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि होली का यह त्योहार भगवान कृष्ण और राधा के शाश्वत प्रेम को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। ये त्यौहार हम सबके लिए बहुत खास होता है, ऐसे खास पलों को और भी ज्यादा खास बनाने के हम एडवांस में आपके लिए होली स्पेशल कुछ SMS, Messages, Quotes, लेकर आये है…. 

    लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा,

    झूम रहा है सारा संसार। 

    खुशियों की आई है बहार अपार,

    मुबारक हो आपको होली का त्योहार। 

    Happy Holi 2022

     

     

    सभी रंगों का रास है होली, 

    मन का उल्लास है होली। 

    जीवन में खुशियां भर देती है, 

    बस इसीलिए तो खास है होली। 

    Happy Holi 2022

     

     

    राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,

    प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी। 

    ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,

    मुबारक हो आपको रंगों से भरी होली।

    Happy Holi 2022 

     

    चलो आज हम बरसों पुरानी,

    अपनी दुश्मनी भुला दें।

    कई होलियां सूखी गुजर गई,

    इस होली पर आपस में रंग लगा लें।

    Happy Holi 2022

     

    पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान श्रीकृष्ण भी राधा एवं गोपियों के साथ होली खेला करते थे । हम भी इस प्यार भरे होली के त्यौहार के अवसर पर होली स्पेशल यह खास SMS, Messages, Quotes के जरिये आप होली के पहले Advance में या फिर Holi दिन Whatsapp, Facebook या Twitter पर अपने परिजनों और मित्रों से Share कर सकते है और होली की प्यार भरी बधाइयां दे सकते है।