Akshay Tritiya 2024, Lifestyle News
अक्षय तृतीया पर इन चीजों को खरीदें (Social Media)

मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा दिलाती हैं। तो आइए आज जान लें अक्षय तृतीया पर आप सोने के अलावा और किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) का दिन मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई, शुक्रवार 2024 को पड़ रही है।कहा जाता है कि, इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक चलती हैं और शुभ फल देती हैं। वैसे तो इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है, लेकिन यदि किसी वजह से आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो कुछ और चीजें भी हैं, जिन्हें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही ये चीजें भी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा दिलाती हैं। तो आइए आज जान लें अक्षय तृतीया पर आप सोने के अलावा और किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

इन चीजों को खरीदना होता है शुभ

1- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी की महत्ता सोना खरीदने के बराबर माना जाता है। अगर आप सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो मिट्टी का पात्र जैसे घड़ा, दीपक आदि चीजों को इस दिन घर लाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी संपत्ति में इजाफा होता है और घर के सदस्यों की भी अच्छी उन्नति होती है।

2- शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया के अवसर पर कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और अगले दिन कौड़ी को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें।

3-मान्यता है कि, इस दिन यदि सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इस दिन आप जौ खरीद सकते हैं। शास्त्रों की मानें तो जौ खरीदना भी सोना खरीदने जैसा शुभ माना गया है। इस दिन खरीदे गए इस जौ को भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित कर दें, फिर उसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे आपके घर में धन-दौलत की बढ़ोतरी होगी।

4- सोने की तरह ही चांदी को भी बहुत ही शुभ धातु माना जाता हैं। अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो चांदी का सिक्का, चांदी की मूर्ति या चांदी का कोई भी सामान खरीद सकते हैं।

5- अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पर रहे तो इस दिन श्रीयंत्र खरीदना भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में श्रीयंत्र लाने के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ होता है। इस दिन श्रीयंत्र की विधि-विधान से स्थापना करें।