Kanya pujan 2024, Chaitra Navratri 2024
कन्या पूजन में इन वस्तुओं का करें दान (Social Media)

चैत्र नवरात्रि 2024 के 9 दिनों का दौर चल रहा है इन दिनों में कन्या पूजन करना शुभ होता है ऐसे में आप कुछ खास वस्तुओं का दान करते है तो शुभ होता है।

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: ‘चैत्र नवरात्रि’ (Chaitra Navratri 2024) का पावन पर्व चल रहा हैं। इस महापर्व का समापन महानवमी के साथ होता है। नवरात्र में कन्या पूजन (Kanya Pujan 2024) का विशेष महत्व है, क्योंकि, कन्याएं देवी दुर्गा के अवतारों का प्रतिनिधित्व करती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी का भी स्वरूप मानी जाती हैं। यह अनुष्ठान आमतौर पर अष्टमी व नवमी तिथि पर किया जाता है।

कन्या पूजन को कहते है कंजक पूजा

कन्या पूजन को कंजक पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान नौ छोटी लड़कियों को देवी दुर्गा के नौ अवतारों के रूप में पूजा जाता है, इसके बाद उन्‍हें सामर्थ्‍य के अनुसार कुछ न कुछ दान किया जाता है। इसके बादi उनके चरण स्‍पर्श करके आशीर्वाद लिया जाता है। आप भी नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने जा रहे हैं, तो यहां आइए जानिए उन 5 चीजों के बारे में जिन्‍हें दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

माता का रूप होती है कन्या

ज्योतिषियों के मुताबिक, कन्‍याओं को माता का स्वरूप माना जाता है। आप उन्‍हें कोई भी चीज अपनी क्षमतानुसार दान कर सकते है। लेकिन अगर आप सामर्थ्‍यवान हैं तो उन्‍हें वस्‍त्र दान जरूर करें। अगर आप वस्‍त्र दान नहीं कर सकते तो उन्‍हें वस्‍त्र के प्रतीक के रूप में उन्‍हें रुमाल दे सकते हैं। वस्‍त्र दान करना अत्‍यंत शुभ माना जाता है।

कन्या भोज में दे मौसमी फल

नवरात्र का कन्‍या भोज करने में कन्‍याओं को कम से कम एक मौसमी फल जरूर देना चाहिए। माना जाता है कि नवरात्र में कन्‍याओं को फल देने से आपको आपके अच्‍छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर प्राप्‍त होता है। फलों में सबसे शुभ केला और नारियल को माना जाता है। माना जाता है केला विष्‍णुजी का प्रिय फल और नारियल यानी श्रीफल मां लक्ष्‍मी को प्रिय है। इन दोनों को ही दान करने से आपके घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

कन्याओं को दे सकते है श्रृंगार की सामग्री

नवरात्र में कन्‍या भोज कराने के बाद भेंट में कन्‍याओं को श्रृंगार की सामग्री भी उपहार में दे सकते हैं। यह ऋंगार सामग्री पहले माता को अर्पित करनी चाहिए और उसके बाद छोटी-छोटी कन्‍याओं में बांट देनी चाहिए। मान्‍यता है कि कन्‍याओं द्वारा ग्रहण की गई ऋंगार सामग्री सीधे माता द्वारा स्‍वीकार कर ली जाती है।

समृद्धि का प्रतीक है चावल

चावल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर से भी अगर किसी बेटी को विदा किया जाता है तो उसकी गोद में चावल को डाला जाता है। इसलिए कन्‍याओं को विदाई के समय थोड़ा चावल भेंट स्‍वरूप दान करना चाहिए।

कन्याओं को दें दक्षिणा

कन्‍याओं को चलते समय दक्षिणा के बगैर कभी भी विदाई नहीं देनी चाहिए। दक्षिणा के बिना कन्‍या पूजन पूरा नहीं होता है। आप अपनी सामर्थ्‍य के अनुसार कुछ भी दें, लेकिन दक्षिणा जरूर दें।