File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : हमारे देश में गणेश स्थापना यानी गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। गणेश जी का यह 10 दिवसीय पर्व सभी लोग बड़े हर्षों उल्हास के साथ मनाते है। बप्पा के आने की राह साल भर बड़े हो या छोटे सभी लोग देखते है। बप्पा के आने से हर तरफ खुशियों का माहौल हो जाता है। घरों में अलग सी रौशनी आ जाती है। 

    इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर की है। इस दिन सभी के घर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जायेगा। यह उत्सव 11 दिनों तक चलेगा और फिर गणेश विसर्जन 21 सितंबर को किया जायेगा। इन 11 दिन में भगवान गणेश की पूजा, आराधना की जाती है।

    यह त्यौहार खास कर महाराष्ट्र में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। साथ ही गुजरात, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में भी मनाया जाता है। आइए जानते है, इस साल के गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त…. 

    गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त : 

    इस साल गणेश चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 12.17 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक रहेगा। मुहूर्त पर भगवान गणेश की प्रतिमा या मूर्ति की स्थापना करें। पूजा के समय आप ओम गं गणपतये नमः इस गणेश मंत्र का जाप करें। भोग के रूप में बप्पा को उनके प्रीय लड्डू या मोदक चढ़ाये।