10 दिन के गणपति के विसर्जन की सही तिथि जानिए, इस मुहूर्त में करें विसर्जन

Loading

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल डेस्क: देश-दुनिया में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का महापर्व 19 सितंबर को ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Visarjan 2023) के साथ शुरू हो चुका है। इसके साथ ही अगले 10 दिन हर घर में भगवान गणेश की धूम रहने वाली है। 10 दिनों के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा को धूमधाम से विदा किया जाएगा और अगले साल फिर आने की प्रार्थना की जाएगी। आइए जानें कब है 10 दिन वाले गणेश जी का विसर्जन और शुभ मुहूर्त।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, 27 सितंबर रात्रि 10 बजकर 18 मिनट से 28 सितंबर शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। ऐसे में गणेश विसर्जन 28 सिंतबर 2023, गुरुवार के दिन किया जाएगा। लेकिन कुछ लोग डेढ़, तीन, पांच अथवा सातवें दिन भी गणपति विसर्जन करते हैं।

धार्मिक महत्व

हिन्दू धर्म में भगवान को प्रथम पूज्य देवता का आशीर्वाद प्राप्त है। मान्यता है कि किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की उपासना करने से सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। बता दें कि गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

गणपति की मूर्ति को जब हम अपने घरों में लाते हैं और प्राण प्रतिष्ठा करते हैं, तो मंत्रों के माध्यम से गणपति का आह्वान किया जाता है। लेकिन हिन्दू मान्यताओं के अनुसार जो भी पृथ्वी पर आया है या इस ग्रह पर पैदा हुआ है, उसका जाना भी जरुरी है। गणपति विसर्जन जन्म और मृत्यु के इसी चक्र का प्रतीक है। अनुष्ठान और परंपराओं के आधार पर विसर्जन 3, 5, 7 और 11वें दिन किया जा सकता है। गणपति विसर्जन में भगवान गणेश की मूर्ति की विदाई दी जाती है और उसे जल में विसर्जित किया जाता है।