Masik Durgashtami 2023

    Loading

    सीमा कुमारी

    ‘शारदीय नवरात्रि’ (Shardiya Navratri) इस साल 7 अक्टूबर, यानी अगले गुरुवार से शुरू हो रही है। और, दशमी तिथि 15 अक्टूबर को समाप्त होगी। चैत्र और गुप्त नवरात्रि, इन सभी दिनों में ज्वारे (Jaware) का बहुत महत्त्व (Importance) होता है। नवरात्र में जौ बोने की परंपरा सनातन धर्म में सदियों से चली आ रही है। कहा जाता है कि जो लोग कलश स्थापना या घट स्थापना करते हैं, उनको ज्वारे अवश्य बोना चाहिए। क्योंकि, ज्वारे के बिना शक्ति की देवी ‘मां दुर्गा’ की पूजा अधूरी मानी जाती है।

    नवरात्रि में प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के समय मिट्टी के बर्तन में ज्वारे बोने की ये परंपरा बहुत पुरानी है। ज्वारे को कलश स्थापना के समय शुभ-मुहूर्त में माता रानी की चौकी के पास ही बोया जाता है। ज्वारों को नवरात्रि के समापन पर बहते पानी में प्रवाहित किया जाता है।

    लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि आखिर क्‍यों इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है, या कलश में जौ का ही प्रयोग क्‍यों किया जाता है ? इसके अलावा जौ का नवरात्र पूजा में क्‍या महत्‍व है, और यह किस बात का संकेत देता है ? आइए जानें –

    धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सृष्टि की शुरूआत के बाद पहली फसल जौ कि ही हुई थी, इसलिए जब भी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, तो हवन में जौ जरूर चढ़ाई जाती है। मान्यता के अनुसार, ‘नवरात्रि’ में जो जौ उगाई जाती है, उससे भविष्य से संबंधित कुछ बातों के संकेत मिलते हैं।

    जौ बोने के पीछे प्रमुख कारण यही है कि जौ अन्न ब्रह्म है और हमें अन्न का सम्मान करना चाहिए। इसका स्थान हमेशा ऊंचा रखना चाहिए और अन्न का कभी अपमान नहीं करना चाहिए।

    मान्‍यता है कि ‘नवरात्र’ के दौरान बोई गई जौ जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे ही मां की कृपा भी बरसती है। इसके अलावा जौ जितनी हरी-भरी होगी। दुर्गा मां की कृपा से जातक के घर में उतनी ही सुख-समृद्धि आती है।

    कहते हैं कि ‘नवरात्र’ के दौरान बोई गई जौ यदि 2 से 3 दिन में ही अंकुरित हो जाए तो यह शुभ संकेत होता है। लेकिन इतने दिनों में यदि जौ न उगे तो यह जातक के लिए अशुभ संकेत माना जाता है। हालांकि कई बार ठीक तरह से जौ न बोने से भी ऐसा हो सकता है।  इसलिए कलश में जौ को बहुत अच्‍छे से बोया जाता है।

    जौ के अंकुरित न होने का ये अर्थ होता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी आपको फल नहीं मिलेगा। इसके साथ ही, अगर आपका जौ हरे या सफेद रंग में उग रहा है, तो यह आपके आने वाले कल की ओर संकेत दे रहा है कि आने वाला समय खुशहाल होने वाला है।