File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    भगवान गणेश का महापर्व गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)इस साल 10 सितंबर शुक्रवार को है। हर साल की तरह इस बार भी बप्पा (Bappa) के भक्तों ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के लिए खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

    गणेश उत्सव महाराष्ट्र में बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन, इसके अलावा,समूचे देशभर के घरों में गणेश स्थापना करते हैं और अपनी-अपनी श्रद्धा के मुताबिक, गणपति बप्पा की पूजा- अर्चना करते हैं। गणेश उत्सव के लिए पूजा घर सजाना त्यौहार की रौनक को और बढ़ा देता है। ऐसे में आइए,जानें पूजा घर की सजावट के टिप्स के बारे में…

    • हरियाली सभी को पसंद होती है। आप चाहें तो गणेश प्रतिमा (Ganesh Murti) के आसपास खूबसूरत पौधों से जैसे- बैंबू प्लांट्स,मनी प्लांट्स की मदद ले सकती हैं, ये आपकी सजावट में चार चांद लगा सकते हैं। ऐसे ही कई पौधे जिनका इस्तेमाल सजावट के तौर पर घर के अंदर किया जा सकता हो, उनसे सजावट बढ़ायें। इसके साथ ही आप बप्पा (Bappa) का स्वागत ईको-फ्रेंडली तरीके से कर सकते है। 
    • गणपति के स्वागत के लिए आप रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट पर आप रंगोली के डिजाइन का आइडिया ले सकते हैं। 
    • भगवान की पूजा में तो फूलों का इस्तेमाल होता ही है लेकिन अगर आप चाहें तो गणपति के स्वागत के लिए पूरे पूजा घर को फूलों से सजा सकते हैं। इसके लिए आप ऐसे फूलों का चुनाव करें जो बहुत जल्दी मुर्झा न जाएं। ऐसे फूल जो कम से कम 2-3 दिन तक ताजे दिखते हों, ऐसे रंग-बिरंगे फूलों के जरिए भी आप भगवान गणेश का सिंहासन और आसपास की सजावट कर सकते हैं।
    • भारतीय धार्मिक कार्यक्रमों में दीयों का काफी महत्व होता है। आप चाहें तो अपने पूजा घर को दीयों की मदद से एक अच्छा लुक दे सकती हैं।
    • पूजा घर सजाने के लिए आप थर्मोकॉल का भी इस्तेमाल  कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ थर्मोकॉल शीट्स की जरूरत पड़ेगी। इन शीट्स पर खूबसूरत आकृतियां बनाएं और फिर उन्‍हें चाकू से काट दें। थर्मोकॉल डेकोरेशन से आपकी गणपति पूजा काफी आकर्षित और अनोखी लग सकती है। 
    • आप पूजा घर को शानदार बनाने के लिए नकली पौधों, गुब्बारों, रंग-बिरंगी लाइटस, नेट के दुपट्टों के साथ-साथ घंटियों और भी कई भी चीजों की मदद ले सकते हैं। इससे उत्सव का आनंद दोगुना हो जाएगा।