Sakat Chauth 2024, Religion, Shubh Muhurat
आज है सकट चौथ व्रत ( डिजाइन फोटो)

Loading

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल टीम: आज 29 जनवरी, सोमवार को सकट चौथ’ (Sakat Chauth 2024) का पावन व्रत रखा जाएगा। यह व्रत हर साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार सकट चौथ व्रत के दिन अद्भुत योग का संयोग बन रहा है, जिससे व्रती को दोगुना लाभ मिलेगा। आइए जानें सकट चौथ व्रत 2024 के शुभ योग (Shubh Yoga), मुहूर्त और उपाय-

सकट चौथ 2024 शुभ योग

29 जनवरी 2024 को सकट चौथ व्रत के दिन शोभन योग, त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है। शोभन योग में बप्पा की पूजा करने से सुख, सौभाग्य, आय में वृद्धि होती है।  

शोभन योग –

28 जनवरी 2024, सुबह 08:51 – 29 जनवरी 2024, सुबह 09:44

त्रिग्रही योग –

इस दिन धनु राशि में मंगल, शुक्र और बुध विराजमान होंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसे में इस दिन गणपति की सिंदूर, दूर्वा से पूजा करने पर तीन ग्रहों की कृपा प्राप्त होगी।

क्या है पूजन विधि

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, हर काम में सफलता पाने के लिए सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को गेंदे का पीला फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही भोग में मोदक अर्पित करें।

कहते है इस दिन भगवान गणेश की पूजा करते वक्त संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें। कहा जाता है ऐसा करने से सभी दुख, कष्ट और विघ्न-बाधा दूर होती हैं।

_Sakat Chauth 2024, Festival
सकट चौथ का व्रत आज (गूगल)

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को जोड़े में दूर्वा अर्पित करें। इसके साथ ही दूर्वा अर्पित करते समय ‘इदं दुर्वादलं ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र को बोले। ऐसा करने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न होंगे।

ज्योतिषियों का मानना है कि सकट चौथ के दिन पूजा में मिट्टी से गणेश जी बनाएं और पंचोपचार विधि से उनकी पूजा करें। इस दिन गणेश जी को पीले वस्त्र पहनाएं। शाम को चंद्रमा को जल देकर व्रत समाप्त करें।  तिल और गुड़ का भोग लगाएं। प्रसाद में गुड़ और तिल दें। मान्यता है कि इससे संतान के करियर में लाभ मिलता है।