
-सीमा कुमारी
हिंदू धर्म में विवाह संपन्न करने के लिए शुभ मूहूर्त का विशेष महत्व होता है। बिना शुभ मुहूर्त के विवाह कार्यक्रम नहीं किए जा सकते हैं। वर्ष में कई मौके आते हैं, जब विवाह के कई शुभ मुहूर्त होते हैं। वहीं कुछ महीनों तक विवाह के मुहू्र्त ही नहीं होते हैं। साल 2021 की बात की जाए तो इस साल शादी के मुहूर्त बहुत ही कम थे। साथ ही कोरोना के कारण भी कई शादियां नहीं हो पाई। ऐसे में अब नए साल 2022 की दस्तक देने वाली है।
इस साल शादी के कई मुहूर्त हैं। साल 2022 में शुभ मुहूर्तों की लंबी लिस्ट हैं। जनवरी से लेकर दिसंबर तक पूरे साल ही जमकर शहनाइयां बजने वाली हैं। आइए जानें साल 2022 के शादी के शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट –
इन 3 महीनों में नहीं होगी शादी
नए साल 2022 में तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा।
इसके अलावा, पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त की झड़ी लगी हुई है।
जनवरी 2022:
इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
फरवरी 2022:
फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं।
मार्च 2022:
मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
अप्रैल 2022:
इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
मई 2022:
मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
जून 2022:
जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
जुलाई 2022:
जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को शुभ मुहूर्त है।
नवंबर 2022:
इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त है।
दिसंबर 2022:
साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।