File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    सनातन परंपरा में हर दिन कोई न कोई तीज-त्योहार के लिए रहता है। इस वर्ष नवंबर के महीने में व्रत त्योहार के लिहाज के बहुत खास रहने वाला है।

    साल के ग्यारहवें महीने, यानी नवंबर में प्रदोष, एकादशी, पूर्णिमा आदि के साथ गोपाष्टमी, आंवला नवमी, बैकुण्ठ चतुर्दशी, कालभैरव अष्टमी और विवाह पंचमी जैसे बड़े पर्व भी मनाए जाएंगे। नवंबर में जहां कार्तिक पूर्णिमा के बाद जहां अगहन मास की शुरुआत होगी तो वहीं इसी महीने में साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। आइए जानें नवंबर के प्रमुख व्रत त्योहार तिथि –

    नवंबर 2022 के तीज-त्योहार  

    01 नवंबर 2022 (मंगलवार) : गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी

    02 नवंबर 2022 (बुधवार) : अक्षय नवमी (आंवला नवमी)

    04 नवंबर 2022 (शुक्रवार) : देवउठनी एकादशी (देवोत्थान एकादशी), भीष्म पंचक प्रारंभ

    05 नवंबर 2022 (शनिवार) : तुलसी विवाह, शनि प्रदोष व्रत

    06 नवंबर 2022 (रविवार) : वैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत, मणिकर्णिका स्नान

    07 नवंबर 2022 (सोमवार) : देव दीपावली

    08 नवंबर 2022 (मंगलवार) : भीष्म पंचक समाप्त, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण

    09 नवंबर 2022 (बुधवार) : मार्गशीर्ष (अगहन) मास प्रारंभ

    10 नवंबर 2022 (गुरुवार) : रोहिणी व्रत

    11 नवंबर 2022 (शुक्रवार) : सौभाग्य सुंंदरी व्रत

    12 नवंबर 2022 (शनिवार) : संकष्टी चतुर्थी

    16 नवंबर 2022 (बुधवार) : काल भैरवाष्टमी, वृश्चिक संक्रांति

    17 नवंबर 2022 (गुरुवार) : मंडाला पूजा प्रारंभ

    20 नवंबर 2022 (रविवार) : उत्पन्ना एकादशी

    21 नवंबर 2022 (सोमवार) : सोम प्रदोष व्रत

    22 नवंबर 2022 (मंगलवार) : मासिक शिवरात्रि

    23 नवंबर 2022 (बुधवार) : मार्गशीर्ष अमावस्या

    25 नवंबर 2022 (शुक्रवार) : चंद्र दर्शन

    28 नवंबर 2022 (सोमवार) : विवाह पंचमी

    29 नवंबर 2022 (मंगलवार) : चंंपा षष्ठी

    30 नवंबर 2022 (बुधवार) : मासिक दुर्गाष्टमी