Ravi Pradosh Vrat 2024, Lifestyle News
रवि प्रदोष व्रत 2024 (Social Media)

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: वों के देव महादेव को समर्पित ‘प्रदोष व्रत’ (Pradosh Vrat 2024) हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस बार वैशाख माह का पहला प्रदोष व्रत आज यानी 5 मई, 2024 रविवार को रखा जा रहा है। जब कभी रविवार के दिन प्रदोष तिथि पड़ती है, तो उसे ‘रवि प्रदोष’ कहा जाता है। इस खास दिन जो व्यक्ति महादेव और माता पार्वती की आराधना करता है।

उसे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि अगर रवि प्रदोष व्रत के दिन जो व्यक्ति दान-पुण्य का शुभ कार्य करता है। उसे मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानें कुछ और बातें-

ज्योतिष के अनुसार, रवि प्रदोष के दिन जो व्यक्ति वस्त्र का दान करता है। उसके जीवन में सौभाग्य बना रहता है। साथ ही, अगर घर में कोई व्यक्ति को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो वो भी दूर होती है।

इस दिन जल का दान करते हैं, तो ऐसे में कभी भी अकाल मृत्यु नहीं होती है। साथ ही, ऐसे जातक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

देवों के देव महादेव को सफेद मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ को सफेद मिठाई अति प्रिय है। इसलिए शिव भक्तों को इस दिन सफेद मिठाई का प्रसाद चढ़ाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है इससे प्रसन्न होकर देवों के देव महादेव सौभाग्य और धन में वृद्धि करते हैं।

इस दिन सात प्रकार के अनाज का दान करना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन यह ध्यान रहे कि दान किसी जरूरतमंद को होना चाहिए, जो लोग इस पवित्र दान को करते हैं उन्हें जीवन की सभी विपदाओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आर्थिक संकटों का नाश होता है।