File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) का आज तीसरा दिन है। जो बड़ी छठ के नाम से प्रसिद्ध है। चार दिन तक वाले इस महापर्व की शुरुआत शुक्रवार यानी 28 अक्टूबर से शुरू हो गया है। बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी अब ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 

    बड़ी छठ के दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य 

    आज यानी बड़ी छठ के दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। इस दिन व्रती महिलाएं शाम के समय में किसी नदी, तालाब या फिर किसी भी पानी के स्रोत में खड़ी होती हैं और खड़ी होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। साथ ही सूर्य से प्रार्थना करती हैं कि वो उनके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाएं रखें। तो चलिए हम आपको बताते हैं देश के प्रमुख शहरों में संध्या अर्घ्य का समय।  

    सूर्यास्त पर संध्या अर्घ्य का समय

    • मुंबई –       शाम 06 बजकर 06 मिनट पर
    • दिल्ली –     शाम 05 बजकर 38 मिनट पर
    • पटना –      शाम 05 बजकर 10 मिनट पर
    • रांची –       शाम 05 बजकर 12 मिनट पर
    • लखनऊ –  शाम 05 बजकर 25 मिनट पर
    • वाराणसी – शाम 05 बजकर 19 मिनट पर
    • नोएडा –    शाम 05 बजकर 37 मिनट पर
    • कानपुर –  शाम 05 बजकर 28 मिनट पर
    • पुणे –       शाम 06 बजकर 03 मिनट पर
    • नासिक –  शाम 06 बजकर 01 मिनट पर
    • गुरुग्राम –  शाम 05 बजकर 39 मिनट पर

    गौरतलब है कि छठ पूजा के अवसर पर देशभर में काफी समय पहले से सभी नदी और तालाबों को साफ किया जा रहा था। इतना ही नहीं महिलाएं भी काफी दिन पहले से ही इस महापर्व की तैयारियों में जुट गई हैं। जिसके बाद आज बड़ी छठी मइया को अर्घ्य दिया जाएगा।