Rang Panchami 2024, Holi 2024, Lifestyle News
रंग पंचमी 2024 (सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) के पांच दिन बाद ‘रंग पंचमी’ (Rang Panchami 2024) का त्योहार पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी (Rang Panchami 2024) 30 मार्च, शनिवार को मनाई जाएगी।

शास्त्रों के अनुसार, रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने और उनको रंग अर्पित करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख दूर होते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय फलदायी होते हैं। ऐसे में आइए जान लें इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

इन उपायों को करें रंग पंचमी पर

ज्योतिषियों के अनुसार, रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान दोनों को लाल गुलाल अर्पित करें और सच्चे मन से कनकधरा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है।

कहते हैं, इस दिन धन लाभ के लिए एक पीला कपड़ा लें और फिर उसमें एक सिक्का डालें और हल्दी की पांच गाठें रखें। इसके बाद उस पीले कपड़े को लपेटकर पूजा स्थल के साथ रखें। फिर शाम के समय घी का दीपक मंदिर में जलाएं और उस कपड़े को तिजोरी में स्थापित कर दें।

इसके अलावा, रंग पंचमी के शुभ अवसर पर सुबह स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके पश्चात धन की देवी मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करें और देशी घी का दीपक जलाकर पूजा करें। अब उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाएं। अंत में मां लक्ष्मी का ध्यान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की मनचाही मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

रंग पंचमी के दिन श्री राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें। इसके बाद श्री राधा कृष्ण के चरणों में पति-पत्नी साथ में मिलकर लाल वस्त्र अर्पित करें और लाल चंदन भी चढ़ाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन का दुख और तनाव दूर होगा। साथ ही, दांपत्य जीवन में मधुरता भी आने लगेगी।