Goddess Lakshmi , Vastu Jyotish
माता लक्ष्मी

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है। इस महीने से ही भारतीय नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र महीने की शुरुआत 18 मार्च, 2022 से हो चुकी है। चैत्र के महीने में अनेक पर्व-त्यौहार पड़ते हैं।

    मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्मा जी ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना की थी। साथ ही, वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र के महीने से ही मानी जाती है। साथ ही इसी माह में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने वाला चैत्र नवरात्रि का त्योहार भी पड़ता है। मान्यता है कि, इस पावन महीने में कुछ विशेष कार्य करने से जीवन की परेशानियां दूर होती है। और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली आती है। आइए जानें उन विशेष कार्यों के बारे में –

    ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, चैत्र माह में भगवान विष्‍णु के मछली स्वरूप की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे विष्णु जी और माता लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

    धार्मिक मान्यता के मुताबिक, चैत्र महीने में आने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि,सह्रदय एवं निश्छल मन से   मां आदिशक्ति दुर्गा की भक्ति करने से जीवन की समस्याएं दूर होती है। और घर में सुख व खुशहाली का वास होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगे।

    शास्त्रों के अनुसार, इस माह में ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, इससे जीवन की सभी परेशानियां व कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। वहीं गुस्से और चिड़चिड़ाहट की समस्या से बचने के लिए तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को चढ़ाना चाहिए।

    चैत्र के पूरे माह मां लक्ष्मी को शुद्ध गुलाब का इत्र या फिर लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ सफलता व तरक्की के रास्ते खुलते हैं।