Holi 2024, Holi Vastu Jyotish
पान के पत्तों से करें उपाय (डिजाइन फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ‘होली’ (Holi 2024) इस वर्ष 25 मार्च 2024 को मनाई जा रही है, वहीं होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। पूर्णिमा तिथि, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे खास तिथि मानी गई हैं। होलिका दहन की रात को महासिद्धि की रात माना गया। इस दिन कुछ खास उपाय करने से इसका शुभ फल प्राप्त होता है और मनचाहा परिणाम भी मिलता हैं। तो ऐसे में आइए जानें ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से होली पर धन वृद्धि करने के कुछ उपायों के बारे  में-  

इन उपायों से घर में अपनाएं 

1- ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, सनातन धर्म में पान के पत्ते को बहुत शुभ माना जाता हैं। कहते है, पान के पत्ते माता लक्ष्मी को अति प्रिय होते हैं। होलिका दहन वाले दिन पान के 7 पत्ते लेकर इन्हें होलिका दहन के समय 7 बार होलिका की परिक्रमा करते हुए हर एक परिक्रमा में पान का पत्ता होलिका में अर्पित करते जाएं, सात बार परिक्रमा करते हुए सात पत्तों को होलिका में अर्पित कर दें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

2- कहते है होलिका दहन के बाद अगले दिन होलिका की राख को लाल कपड़े में बांधकर उसमें स्फटिक का श्रीयंत्र, चांदी के सिक्के और पांच कौड़ी रख लें। इनको अपने घर के धन स्थान में रख दें। ऐसा करने से नौकरी व्यापार और धन में वृद्धि होती है।

3- वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा का मानना है कि होलिका दहन से पहले ही जब गड्ढा खोदें तो उसमें थोड़ी सी चांदी, पीतल और लोहा साथ में दबा दें। इसके बाद विधि विधान से होलिका की पूजा करें।   जब होलिका की राख ठंडी हो जाए, तो इन धातुओं को निकाल कर उससे अपने लिए एक छल्ला बनवाकर शुक्रवार के दिन अपनी मध्यमा उंगली में धारण कर लें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।