होलिका दहन के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास मैसेज और दें प्यार भरी शुभकामनाएं

Loading

नई दिल्ली: पिछले एक-दो हफ्ते से जिस त्यौहार की राह आप सब देख रहे थे, आखिरकार वह त्यौहार आज आ गया है। बढ़े हो या बुजुर्ग होली को लेकर बहुत उत्साहित होते है। पुरे देश में होली का यह पावन पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस त्यौहार पर हर तरफ रंगो से सजे चेहरे होते है, और घरों-घरों में स्वादिष्ट पकवानों की खुशबु होती है। आज होली के पहला दिन यानी होलिका दहन है, आज शाम होलिका में ढेर सारी लकड़ियां जलाई जाती है और इसकी पूजा की जाती है और इसे जल भी अर्पित किया जाता है, कहा जाता है कि होलिका दहन करके बुराई, बीमारी, दरिद्री का नाश किया जाता है, यह पर्व हमारे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज ‘होलिका दिवस’ के इस खास अवसर पर हम आपके लिए खुश खास और चुनिंदा मेसेजेस लेकर आये है…. 

जब जल जाएगी बुराइयां सभी

और होगी जीत सच्चाई की

तभी होगी असली होलिका दहन

चलो सब मिलकर मनाएं होली

नई सोच, विचार और उमंग के संग।

होलिका दहन की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

 

 

होली जली है बुराई के रूप में

बचे है प्रह्लाद सच्चाई के रूप में

खुश रहे आप दुनिया में

हमेशा यही कामना करते है,

होलिका दहन के रूप में।

होलिका दहन की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

 

 

होलिका दहन के साथ साथ

सारे गमों का दहन हो जाएं

आप सभी को खुशियों की बहार मिले।

होलिका दहन की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

 

 

हे प्रभु तुम रहना सदा मेरे मन में,

दूर रहे बुराइया सदा पुरे जन में,

होलिका दहन में यही कामना मेरी,

सुख शांति हो मेरे देश के कण कण में।

होलिका दहन की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

आपको बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। दरअसल होलिका धन से जुड़ी कई कहानियां है। इससे जुड़ी  एक कहानी हम आपको एक कहावत है कि प्रसिद्ध राजा हिरण्यकश्यप द्वारा अपने पुत्र प्रह्लाद को जलाने की कोशिश के बाद होलिका दहन प्रचलन में आया, जो भगवान विष्णु का भक्त था। तब से लेकर आज तक हर होलिका दहन पर बुराइयों का अंत करने के उद्देश्य से होलिका दहन मनाया जाता है। इन खास संदेशों के जरिये आप होलिका दहन की ढेर साड़ी बधाइयां अपनों को दे सकते है।