File Photo
File Photo

    Loading

    भगवान गणेश का हिंदू धर्म का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में श्री भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। हर साल देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को मनाया जायेगा। गणेश उत्सव की रौनक चारों तरफ देखने को मिलती है। देश भर में यह पर्व मनाया जाता है।

    गणेश चतुर्थी में लोग गणेश भगवान को 10 दिनों के लिए अपने घर पर स्थापित करते है। उनकी पूजा-अर्चना करते है, गणेश जी की सेवा की जाती है। अपने घर में गणेश जी को स्थापित करने से सुख-समृद्धि आती है। लोग भगवान की पूजा बड़े उत्साह से साथ करते है। भगवान के पसंद के हर दिन तरह-तरह के भोग बनाते है। वैसे भगवान गणेश को मोदक बहुत पसंदीदा है। इसलिए आज हम आपको गणेश चतुर्थी के दिन अपने घर पर भगवान को भोग के लिए मोदक कैसे बनाएं।

    मोदक बनाने की सामग्री

    1  कप मैदा

    3 चम्मच चाशनी

    1 स्पून घी

    1 कप तेल

    नमक स्वादानुसार

    1 चुटकी केसर

    आधा कप नारियल पाउडर

     1/2 चम्मच इलायची पाउडर

    1 कप रवा

     दूध

     आटा मोदक बनाने की विधि

    सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबाल ले। एक कटोरी में दूध ले और दूध में  केसर डालकर 15 मिनट तक भिगो दे। एक बर्तन में मैदा और रवा ले और  उसमें थोड़ा केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। बर्तन में आटा और नमक डालकर गूथ ले। फिर आते को 10 मिनट के लिए रख दे। गैस पर एक पतीला रखें उसमें थोड़ा सा पानी डालकर और चीनी मिलाकर चाशनी तैयार करे। चाशनी तैयार होने के बाद उसमें नारियल पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिलाये और भुन ले।

    उसके बाद उसमें घी मिलाकर ठंडा होने के लिए छोड़ दे। गुंथे हुए आटे को ले उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाये। फिर उसमें नारियल का तैयार मिश्रण भरें। मिश्रण को भरने के बाद हाथों से दबाएं। तैयार की गई गोलियों को फ्राइंग पैन डालकर हल्का गोल्डन रंग होने तक फ्राई करें। इस तरह से आपका मोदक तैयार हो  जायेगा। फिर ठंडा होने के बाद भगवान को भोग लगाए।