Republic Day 2024, Delhi, Historical Places, 75th Republic Day
दिल्ली के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल (डिजाइन फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम :भारत के इतिहास (Indian History) के सबसे अहम दिनों में से एक है ‘गणतंत्र दिवस'(Republic Day)। इस साल हमारा देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर होता है। स्कूल और ज्यादातर दफ्तर भी बंद ही रहते हैं तो आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली में इस खास मौके पर खास रौनक रहती है। देश के कोने- कोने से लोग दिल्ली के राजपथ रोड (Rajpath Road) पर परेड देखने आते हैं। आप इस दिन दिल्ली के इन ऐतिहासिक जगहों (Historical Places) को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानें इन ऐतिहासिक जगहों के बारे में-

इंडिया गेट (India Gate)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडिया गेट को सैनिकों के लिए समर्पित किया गया है। दरअसल, 70,000 सैनिकों ने पहले विश्व युद्ध के दौरान लड़ते हुए जान गंवा दी थी, जिसकी याद में ये स्मारक बनवाया गया। इस स्मारक का उद्घाटन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को किया था। गणतंत्र दिवस पर हर साल भारतीय राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है। दिन हो या रात आप किसी भी वक्त यहां आ सकते हैं।

 Republic Day 2024, Delhi, Historical Places, 75th Republic Day
इंडिया गेट (Google)

 

लाल किला (Red Fort)

इस दिन लोग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का लाल किला घूमने जाना नहीं भूलते हैं। यहां आपको 26 जनवरी के दिन बहुत रौनक देखने को मिलेगी। यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो का इस्तेमाल करें। दिल्ली की ट्रैफिक को मात देने के लिए मेट्रो से बेहतर और कुछ भी नहीं है।

Republic Day 2024, Delhi, Historical Places, 75th Republic Day
लाल किला

 

दिल्ली के ऐतिहासिक किले के पास आपको 2 मेट्रो स्टेशन मिल जाएंगे। एक चांदनी चौक का स्टेशन और दूसरा लाल किले का स्टेशन। ये दोनों मेट्रो स्टेशन लाल किले से काफी नजदीक है।

 कर्तव्य पथ (Kartavya Path)

अगर बात दिल्ली के ऐतिहासिक जगहों की करें, तो दिल्ली का कर्तव्य पथ भी कम महत्व नहीं रखता हैं।   हर साल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के लिए परेड निकाली जाती है। अगर आप 26 जनवरी का स्पेशल परेड देखना चाहते हैं तो इस दिन आप कर्तव्य पथ जाकर गणतंत्र दिवस के परेड का मनभावन दृश्य देख सकते हैं।

Republic Day 2024, Delhi, Historical Places, 75th Republic Day
कर्तव्य पथ (google)

इस दिन राष्ट्रपति भवन के गेट से कर्तव्य पथ तक परेड निकाली जाती है। यह परेड भारत की रक्षा क्षमता, संस्कृति और विरासत को दर्शाता है। इस परेड में भारतीय नौसेना और वायु सेना के भारतीय सेना के रेजिमेंट अपने अपने बैंड के साथ सजावट के साथ मार्ट पास्ट करती है।