जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? व्यवहार में लाएं मधुरता, सुलझेंगे पुराने विवाद

Loading

आज जन्म लिये बालक का राशिफल- आज जन्म लिया बालक दुबला-पतला, लंबा, एकान्तप्रिय, लेखन-अध्ययन के क्षेत्र में रुचि रखने वाला होगा। नौकरी में उच्च पद पर नियुक्ति होगी। माता का विशेष प्रेमी होगा। जातक का भाग्य जन्म स्थान के निकट उदय होगा।

मेष- समय पर काम पूरा नहीं होने से निराशा होगी। भाग्य के भरोसे रहने से आप अवसर गंवा देंगे। पारिवारिक मतभेद रहेंगे। उचित सावधानी से काम करें और धैर्य बनाए रखें।

वृषभ- मित्रों के सहयोग से काम आसान हो जायेगा। अपनों का व्यवहार आपको दुखी करेगा। वाहन चलाते समय पर्याप्त सावधानी वांछनीय है। यश और प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

मिथुन- आपकी पहल से विवादित मामले सुलझ सकते हैं। अनुभवी लोगों से आपको लाभ होगा, आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सम्मान प्राप्त होगा, पुरानी समस्या का समाधान होगा।

कर्क- व्यापारिक लेन-देन के पुराने मामले सुलझने से मन में संतुष्टि रहेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें, संतान को लेकर चिंता हो सकती है। कम लाभ में भी संतुष्टि रहेगी।

सिंह- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। सहकर्मियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मन में संतुष्टि रहेगी। मेहनत बहुत रहेगी, सम्मान मिलेगा।

कन्या- कार्यस्थल पर अपमान का भय है। तनावपूर्ण स्थितियों में निर्णय नहीं ले पाएंगे। सरकारी क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अच्छे अवसरों से लाभ होगा।

तुला- जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें, व्यापारिक साझेदारी लाभदायक हो सकती है। अतिथि का आगमन होगा। अप्रत्याशित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। झूठे आरोपों से बचें।

वृश्चिक- अनुभवी लोगों की संगति से लाभ होगा। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। सरकारी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक मतभेद से बचें। आपको समय पर लाभ मिलेगा।

धनु- निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, साझेदारी से लाभ होगा। धार्मिक एवं आर्थिक कार्य होंगे। आप मन में शांति और संतुष्टि का अनुभव करेंगे।

मकर- रुकी हुई तरक्की मिलने की संभावना है। खोयी प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त करने में सफल होंगे। जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत प्रयास बने रहेंगे।

कुंभ- रुके हुए प्रोजेक्ट पर खर्च होने की संभावना है। भागदौड़ करके निजी काम निपटा लेंगे। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। शुभ कार्यों पर विचार होगा।

मीन- अधिकारियों से मेलजोल से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी काम में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको मानसिक प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव होगा।