File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाना काफी अच्छा माना जाता है। घर में हरे-भरे पौधे होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह काफी हद तक बढ़ जाता है, जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती रहती है। वास्तव में कई पौधे बताए गए हैं जिन्हें लगाने से सौभाग्य, खुशहाली बनी रहती है। इन्हीं में से एक है मनी प्लांट का पौधा।

    मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में लगाने से कभी भी पैसे की कमी नहीं रहती इसके अलावा आपको कभी भी आर्थिक संकटों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को एक सही दिशा में लगाना चाहिए। तो आइए जानें मनी प्लांट से जुड़े वास्तु टिप्स –

    वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट सूखा हुआ भी घर में लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे आपके घर में पैसे की कमी हो सकती है। इसलिए यदि मनी प्लांट सूख गया है, तो उसे अपने घर से निकाल दें। इससे आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

    मनी प्लांट लगाते समय दिशा का भी खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट कभी भी पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। आप पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगा सकते हैं।

    मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए आप मनी प्लांट को शुक्रवार को लगा सकते हैं। इस दिन मनी प्लांट लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है कि इसके अलावा कभी भी मनी प्लांट को तोड़े या फिर काटें नहीं।

    मनी प्लांट को लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि यह नीचे की ओर न छू पाए। इसके अलावा, मनी प्लांट की बेल को किसी धागे या छड़ी की मदद से ऊपर की ओर लटका दें। क्योंकि, यदि मनी प्लांट की पत्तियां जमीन को छुएंगी तो इससे आपके घर में पैसे की कमी हो सकती है।