Maa lakshmi, Diwali 2023

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: अगर वास्तु शास्त्र की बात करें तो, मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के हर कोने का ध्यान रखा जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, वहीं मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का वास होता है। कई बार घर की वास्तु को ध्यान में नहीं रखा जाता है। जिस कारण घर में आर्थिक परेशानियां होने लगती है।

ज्योतिषियों के अनुसार, आर्थिक परेशानियों को दूर करने और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए है। जिसका पालन करने पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानें घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों के रखना शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी का चरण चिह्न की तस्वीर लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है जिससे परिवार में आर्थिक परेशानी नहीं आती है। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से निकलने वाले रत्नों में से एक हैं और जब वो समुद्र से बाहर निकलीं उस समय सभी देवी देवताओं ने उनके चरणों की छाप ली। माता के चरणों में 15 चिन्ह थे, जो समृद्धि का प्रतीक माने जाते थे। माता लक्ष्मी के चरणों को पादुका नाम दिया गया और उनकी पादुका सभी स्थानों पर स्थापित की गई और दीप जलाकर उत्सव मनाया गया।

वास्तु शास्त्र में शुक्र देव को प्रसन्न करके आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है। ऐसे में शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए घर के मुख्य द्वार के पास सुगंधित फूल के पौधे लगाएं। इन्हें किसी शुक्रवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है।

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक के निशान को शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाना चाहिए। कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार की दाईं ओर शुभ-लाभ का निशान बनाने से घर के सदस्यों को विशेष लाभ प्राप्त होता है। इसके साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है।

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने के लिए मेन गेट पर सूर्य देव का यंत्र लगाना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इसे मुख्य द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।