Laughing Budhha, China
लाफिंग बुद्धा ( Social Media)

भारतीय संस्कृति में वास्तुशास्त्र के नियम माने जाते है वहीं पर चीनी सभ्यता के अनुसार फेंगशई को शुभ मानते है इसमें लाफिंग बुद्धा शामिल होता है।

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, 5 मई को विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day 2024) मनाया जाता है इस दिन को हंसी और खुशी के लिए सेलिब्रेट करने का दिन होता है। हंसी की बात छिड़ी है तो आपको पता है लाफिंग बुद्धा का क्या होता है महत्व और इसे घर और कार्यालय में रखने से क्या मिलते है लाभ। भारतीय संस्कृति में वास्तुशास्त्र के नियम माने जाते है वहीं पर चीनी सभ्यता के अनुसार फेंगशई को शुभ मानते है इसमें लाफिंग बुद्धा शामिल होता है।

जानिए कौन है लाफिंग बुद्धा

यहां पर लाफिंग बुद्धा की बात की जाए तो, यह एक तरह से खुशी और समृद्धि का प्रतीक होता है जिसे किसी अपने को उपहार में देना शुभ होता है। इसे चीन में फेंगशई के अनुसार भगवान के रूप में पूजा जाता है, तो वहीं पर चीन में यह कुबेर देव की तरह सुख-समृद्धि का दाता होता है। इस मूर्ति को घर में रखने से निगेटिविटी दूर होती है तो वहीं पर सुख समृद्धि का संचार भी होता है। लाफिंग बुद्धा को लेकर माना जाता है महात्मा बुद्ध के कई शिष्यों में से एक थे जापान के होतेई, जब होतेई बौद्ध बने तो उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई जिस पर वे इतने खुश हुए कि, जोर-जोर से हंसने लगे। इसके बाद उन्होने अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया कि, हंसाना और सुखी रखना इस तरह से लोगों को हंसाने की वजह से उनका नाम लाफिंग बुद्धा रख दिया गया। इन्हें चीनी देवता पुताई के नाम से भी जाना जाता है, जो एक भिक्षुक थे और मौज मस्ती करते थे वहां अपना बड़ा पेट और विशाल बदन दिखाकर सभी को हंसाते थे इसलिए वे हर घर के लाफिंग बुद्धा बन गए।

भारत में क्या है मान्यताएं

चीन के अलावा दुनियाभर में लाफिंग बुद्धा को लेकर कई मान्यताएं है तो वहीं पर भारत में भी इसका अपना महत्व है आइए जानते है ये विशेष बातें।

1- भारत में लाफिंग बुद्धा को लेकर मान्यता है कि, इसे खुद के लिए नहीं खरीदा जाता बल्कि किसी अपने को उपहार के स्वरुप भेंट किया जाता है। इसे लेकर चीन की मान्यता प्रभावी होती है।
2-चीन को लोग इसे लेकर मानते है कि, लाफिंग बुद्धा घर में खुशी और समृद्धि का दाता होता है इसे घर औऱ कार्यालय में रखने से धन की कमी नहीं होती है।
3-इसे लेकर कहते है कि, कोई व्यक्ति इतना स्वार्थी नहीं हो सकता कि वह अपने घर की खुशहाली और धन के लिए लाफिंग बुद्धा खरीदे और उसे अपने घर में रखें।
4-भारत में ऐसा माना जाता है कि यदि आप या आपके परिवार में अनबन रहती है, आप आर्थिक बोझ से दबे हुए हैं या आपको धन की कमी हो तो आप लाफिंग बुद्धा परेशानी को हल कर देते है।
5-लाफिंग बुद्धा की बात की जाए तो, फेंगशुई में ऐसी कई चीजें उपलब्ध होती है जो घर और दुकान में उत्पन्न हुए दोष को दूर कर देती है।