Shani Jayanti 2024, Lord Shani, Lifestyle
शनि जयंती 2024 (File Photo)

कर्म और न्याय के देवता शनि देव को समर्पित 'शनि जयंती' (Shani Jayanti) साल में दो बार मनाई जाती है, तो ऐसे में आइए इस दिन से जुड़े कुछ नियमों के बारे में जानते है।

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क:
सनातन धर्म में ‘शनि जयंती’ (Shani Jayanti 2024) को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस बार वैशाख माह में मनाए जाने वाली ‘शनि जयंती’ 8 मई, 2024 दिन बुधवार को पूरे देशभर में मनाई जाएगी। कर्म और न्याय के देवता शनि देव को समर्पित ‘शनि जयंती’ (Shani Jayanti) साल में दो बार मनाई जाती है, तो ऐसे में आइए इस दिन से जुड़े कुछ नियमों के बारे में जानते है।

इन नियमों के बारे में जानें आप

1- कहा जाता है कि, सरसों का तेल, लकड़ी और काली उड़द का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन, अगर आप भूल से भी शनि जयंती पर इन चीजों को खरीदकर घर लाते हैं, तो आपको शनिदेव की बुरी नजर का सामना करना पड़ सकता है।

2-इस दिन तामसिक भोजन जैसे- मांस खाने और शराब पीने से बचना चाहिए।

3-ज्योतिषियों के अनुसार, शनि जयंती के दिन इस बात का खास ध्यान रखें कि आप तुलसी, बेलपत्र या पीपल के पत्ते को ना तोड़े। इससे आप शनि के प्रकोप के घेरे में आ सकते हैं।

4-शनि जयंती पर किसी मंदिर में शनिदेव के दर्शन करने जाएं, तो एक बात का ध्यान रखें कि भूल से भी उनकी आंखों को न देखें। माना जाता है कि इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

5-कहते है, इस दिन कोरे वस्त्र यानी नए कपड़े या नए जूते-चप्पल नहीं खरीदने चाहिए। इस तरह की नई चीजें खरीदकर घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा, इस दिन बाल,नाखून ना काटें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तरक्की रुक सकती है।

6-शनि जयंती के दिन ध्यान रखें कि घर पर लोहे से बनी कोई चीज ना लेकर आए। कहते हैं, इस दिन लोहे की चीजें खरीदने से भगवान शनि नाराज हो जाते हैं और ऐसा करना आपको कंगाल कर सकता है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें।