पीपल ही नहीं, ‘इस’ पेड़ को भी जल चढ़ाने के हैं कई लाभ, दूर हो सकती है आर्थिक तंगी, दाम्पत्य जीवन में आएगी प्रगाढ़ता

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: हिन्दू धर्म ग्रंथों में कई ऐसे पेड़ पौधों का जिक्र मिलता है जिन्हें अलौकिक शक्तियों ये युक्‍त माना जाता है। जो देखने में बेहद खूबसूरत तो होते ही हैं, उनका धार्मिक महत्‍व भी बहुत खास माना जाता है। इन्‍हीं में से एक अशोक का पेड़। मान्यताओं के अनुसार जिस घर में अशोक का पेड़ होता है, वहां सारे काम आसानी से पूरे हो जाते है। ऐसे घरों में बिना किसी रुकावट के सभी कार्य पूर्ण होते है। अशोक के पेड़ के पत्तों से लेकर इसकी जड़ तक का धार्मिक महत्व होता है। हिन्दू धर्म में अशोक के पेड़ को बेहद शुभ बताया जाता है।

मान्यता के अनुसार, जब लंकापति रावण माता सीता का हरण करके ले गया था। तो माता सीता ने अशोक वाटिका को ही अपना निवास स्थान बनाया था। ज्योतिष के अनुसार, अशोक के पेड़ की पूजा करने और अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाने से बहुत फायदे होते हैं। आइए जानें ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से अशोक के पेड़ के फायदों के बारे में –

ज्योतिषियों के अनुसार अशोक के पेड़ में प्रतिदिन जल अर्पित करने से ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और मांगलिक कार्यों में बाधा नहीं आती हैं। कहते हैं, वैवाहिक जीवन के लिए अशोक के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाना शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में तनाव दूर होता है और पति पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

ज्योतिष-शास्त्र मानता है कि अशोक के पेड़ पर प्रतिदिन जल चढ़ाने से किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता और बीमारी पर दवाइयां असर दिखाने लगती हैं। अगर आप मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो अशोक का एक पेड़ अपने घर में लगाएं और प्रतिदिन उसमें जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय देवी लक्ष्‍मी के मंत्र का जप करते रहें। अगर आपके घर में जगह नहीं है तो आप गमले में इसे छोटे रूप में ही लगा सकते हैं। यह भी उतना ही फल देता है।