Holashtak
File Photo

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: 7 मार्च, मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ‘होलिका दहन’ (Holika Dahan) है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन ‘होलिका दहन’ किया जाता है। इस दिन चौराहे, पार्क आदि में होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के समय मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है।

वैसे ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय करना शुभ बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दौरान कुछ चीजें अर्पित करने से सुख-समृद्धि, खुशहाली आने के साथ-साथ परिवार के हर सदस्यों को रोगों से निजात मिलती हैं। आइए जानें क्या हैं वो चीजें।

ज्योतिषियों के अनुसार, होली के पर्व के समय खेतों में गेहूं की फसल भी आ जाती है। इसी के कारण अन्न के रूप में इसे भी होलिका में अर्पित किया जाता है। इसलिए आप चाहे तो गन्ने में 5 गेंहू की बाली बांध सकते हैं।

जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली पाने के लिए होलिका दहन के समय अग्नि में जौ या फिर चावल के कुछ दाने अर्पित करें। इस उपाय से आपके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए गन्ने को होलिका दहन की अग्नि दिखाएं और इसके बाद घर की दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में खड़ा कर दें। इससे आपको आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मां लक्ष्मी को बताशा अति प्रिय है। होलिका दहन के समय अग्नि में जरूर अर्पित करना चाहिए। होलिका दहन के कुछ समय पहले से गोबर से कंडे बनाए जाते हैं जिन्हें बल्ले कहा जाता है। होलिका दहन के दिन 5-5 बल्ले एक-एक में जोड़कर पांच जोड़ा बना लें और शाम को विधिवत पूजा करने के बाद होलिका दहन के समय अग्नि में अर्पित कर दें।