Diwali 2023, Diwali 2023 Date, Diwali 2023 Puja, Religion, Vastu Jyotish
दिवाली 2023

Loading

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में कई ऐसे प्रमुख त्योहार है जिसे पुरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते है। इन्हीं में से एक सबसे बड़ा त्यौहार है दिवाली का। 12 नवंबर को देश भर में हर्षोल्लास के साथ दिवाली (Diwali 2023) मनाई गई। जैसा कि हम जानते है हर साल यह त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं और जब ये त्यौहार आता है तो हर जगह रोशनी से सजा खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। 

5 दिवसीय इस उत्सव का हर दिन बेहद खास है। मान्यता है कि अमावस्या तिथि के दिन मां लक्ष्मी स्वयं रात्रि में पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर विचरण करती हैं। साथ ही, यह लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देती है। इसी के चलते लोग मां को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी करते हैं।

दीयों के कुछ उपाय 

वैसे तो लोग सुख समृद्धि पाने के लिए कई उपाय करते हैं, लेकिन कई लोग सोचते हैं कि दिवाली के बाद जलाए गए दीयों का क्या किया जाए। हालांकि आज हम आपको बता दें कि इन दीयों के कुछ उपाय (Diwali Diyas Use) बताए गए हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते है ये कोनसे उपाय है। 

दिये के 4 चमत्कारी उपाय

घर में रखें 5 दीपक

ज्योतिषियों के अनुसार दिवाली के बाद दिया जलाने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में दिवाली के बाद घर में लगाए गए दीपकों में से 5 दीपक घर में रखें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से घर में शांति और समृद्धि आती है और व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। 

नदी में अर्पित करें 

दिवाली के बाद आप नदी या बहते पानी में दिये अर्पित कर सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग घर में पुराने दिये रखते हैं जो नकारात्मकता को बढ़ाते हैं। साथ ही घर से सुख-शांति छिन सकती है। इसलिए मान्यता है कि दिवाली के बाद नदी में दिए का विसर्जन करना  चाहिए।

घर में छुपाकर रखें दिये 

वैसे ही वक्त की कमी के कारण दिवाली के दौरान जलाएं हुए दीयों को ज्यादातर लोग नदी में नहीं बहा सकते तो इस वक्त इन दीयों  को घर के अंदर छिपा देना चाहिए, जहां कोई उन्हें देख न सके। कहा जाता है कि घर में रखे दीयों देखकर घर से बाहर निकलना अशुभ माना जाता है। इससे बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इसी वजह से इन दीयों को घर में छिपाकर रखना ही बेहतर होता है।

दान करें दिया 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिवाली के दीयों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं और माता लक्ष्मी का भी वास होता है। इसके अलावा सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। ऐसे में आप भी अगर इन दीयों का सही उपयोग करना चाहते है तो इन 4 प्रकार से कर सकते है। 

नोट: संबंधित जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है, नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता।