Pic Credit : Google
Pic Credit : Google

    Loading

    एक औसतन मनुष्य रात में 4 सपने और एक साल में 1,460 सपने देखता है। इनमें से कई सपने हम याद रखते हैं और कई सपने (Dreams) नहीं याद रख पाते। कई बार अपने सपनों को भविष्य (Future) से जोड़ने लगते हैं। आपने लोगों को कहते भी सुना होगा की सपने में अगर यह चीज़ दिखाई दे तो भविष्य में कुछ अच्छा या बुरा होने का संकेत मिलता है। कई लोग इन बातों पर यकीन करते हैं तो कई लोग नहीं। हम आपको उन सपनों के बारे में बताएंगे जिन्हें मृत्यु का संकेत (Sign Of Death) माना जाता है।

    • सपने में यदि आप खुद यात्रा (Journey) कर रहें हैं तो यह सपना भी अच्छा नहीं होता जिस रात सपना आए यदि उसी दिन आपको यात्रा पर जाना हो तो उसे टाल देने से दोष कट जाता है।
    • सपने में बैंड-बाजे का बजना भी अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही यदि आप सपने में अपना या किसी और का मुंडन होते हुए देख रहें हैं तो यह भी परिवार में किसी की मृत्यु का संकेत माना जाता है। 
    • सपने में तेल लगाना भी अशुभ माना गया है। यदि आप सपने में तेल लगा रहे हैं तो आपको भविष्य में शारीरिक परिशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कई बार इसे मृत्यु का संकेत भी माना जाता है।
    • सपने में यदि कोई स्त्री खुद को सफेद वस्त्र में (Lady In White Dress) और बिखरे बाल देखती है तो यह वियोग का संकेत माना जाता है।
    • जो व्यक्ति सपने में जूही और चंपा के फूलों को लाल रंग का देखता है, समझो उसकी आयु पूर्ण हो चुकी है और वह जल्द ही मृत्यु को प्राप्त होगा।
    • सपने में बुझता दीपक देखना भी अशुभ (Inauspicious) माना गया है। इससे परिवार में किसी की मृत्यु या सपने देखने वाले की मृत्यु का संकेत माना जाता है। 
    • सपने में दांत किटकिटाना और दांत का टूटना भी अशुभ होता है। इसे मृत्यु का संकेत माना गया है।
    • सपने में देवी-देवताओं की टूटी मूर्ति का दिखना भी अपशगुन माना जाता है।
    • सपने में कौआ (Crow) देखना अशुभ होता है। इसे मृत्यु का संकेत माना जाता है।