solar eclipse
Representational Photo

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: साल 2023 का पहला ‘सूर्य ग्रहण’ (Surya Grahan 2023) 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है और हर कोई इससे जुड़ी खबरों पर नजर गढ़ाए बैठा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और न ही भारत में रहने वाले लोगों पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। ये सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस साल में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे, जिसमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण शामिल हैं। आइए जानें सूर्य ग्रहण लगने के समय और दूसरी महत्वपूर्ण बातों के बारे में

ज्योतिष एक्सपर्ट्स के अनुसार,  साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस दौरान सूतक काल लागू रहेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को होगा। यह कर्क, तुला, मकर और मेष राशियों को प्रभावित करते हुए भारत से भी दिखाई देगा। इस दौरान भी सूतक काल भी लागू रहेगा।

एक्पर्ट्स का मानना है कि, सूर्य ग्रहणों को देखते हुए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। ऐसा ना करने पर ये आपकी आंखों को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं। यहां तक कि इससे आप अंधेपन का भी शिकार हो सकते हैं। नासा इस दौरान लोगों को ब्लैक पॉलीमर, एल्युमिनाइज्ड मायलर या शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे उचित फिल्टर का उपयोग करने की भी सलाह दी जाती है।