Valentine Day Gift, Valentine Day 2024
किस दिशा में गिफ्ट को रखें (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: जैसा कि, जानते हैं 7 फरवरी से वैलेंटाइन डे वीक (Valentine Day Week) की शुरूआत होने वाली है जो रोज डे (Rose Day) से शुरू होकर वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर खत्म होगी। इस दिवस को लेकर सप्ताह के सातों दिन कपल्स एक- दूसरे को गिफ्ट या फिर कोई अहसास देने का प्रयास करते है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर को गिफ्ट देने वाले हैं या फिर आपके पार्टनर गिफ्ट देने का शायद प्लान कर रहे है तो आपको वास्तु ज्योतिष (Vastu Jyotish) के साथ गिफ्ट रखने की दिशा के बारे में जान लेना जरूरी है। 

क्यों दिशा के अनुसार गिफ्ट रखना होता हैं सही

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, वास्तु के अनुसार गिफ्ट रखने से कपल्स के जीवन में खुशहाल माहौल बनता है। शास्त्र में शुक्र को प्रेम का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस भी जातक की ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहती है, तो उस व्यक्ति के प्यार के जिंदगी में खुशियां ही खुशियां रहती है। अब ऐसे में अगर आपका पार्टनर वैलेंटाइन के सप्ताह में आपको कोई उपहार देता है, तो उसे किसी दिशा में रखना है इसके बारे में बताया गया है। यह दिशा को लेकर जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने दी है जिसे जानना जरूरी हैं।

जानिए किस दिशा में गिफ्ट रखना होता हैं सही

यहां पर ज्योतिषाचार्य के अनुसार दिशा के बारे में जानकारी दी गई है जो आपके लिए फायदेमंद होगी।

1- नार्थ-ईस्ट दिशा में रखें गिफ्ट 

अगर आपके पार्टनर से मिले गिफ्ट को नार्थ-ईस्ट दिशा में रखते हैं तो आपके और पार्टनर के जीवन में किसी प्रकार की परेशानियां नहीं आएगी वहीं इस दिशा में गिफ्ट को रखने से प्रेम के मामले की समस्याएं कम होती है। 

2- साउथ-वेस्ट दिशा में रखें गिफ्ट

अगर आप वैलेंटाइन डे वीक में अपने पार्टनर से मिले गिफ्ट को साउथ-वेस्ट दिशा में रखते है तो आपकी रिलेशनशिप मजबूत होती है। इस दिशा में रखने से आप दोनों के रिश्ते में सुधार होने के साथ मजबूती भी आती है।

Valentine Day Gift, Valentine Day 2024

                                                                        सही दिशा में गिफ्ट रखने से बढ़ता है प्यार (गूगल)

3- पश्चिम दिशा में रखें गिफ्ट  

अगर आप अपने पार्टनर से मिले गिफ्ट को रखने के लिए पश्चिम दिशा को चुनते है तो यह भी सही दिशा होती है। कहा जाता हैं पश्चिम दिशा माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की दिशा होती है। गिफ्ट को अगर आप पश्चिम दिशा में रखेंगे तो आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी और आपके लव लाइफ में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की बनें रहेगी कृपा

अगर आपका पार्टनर आपको परफ्यूम गिफ्ट करता है तो उसे दिशा के अनुसार पश्चिम दिशा में रखना सही होता है। उसका कारण हैं कि, परफ्यूम शुक्र का कारक होता है। इस दिशा में रखने से आपके लव लाइफ की सारी परेशानियां दूर होती है। इतना ही नहीं आपको माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।