ठाकरे सरकार का बड़ा फैसला, सात जिलों में तलाठी भर्ती का रास्ता साफ

Loading

मुंबई. ठाकरे सरकार ने सात जिलों में रुकी तलाठी भर्ती प्रक्रिया के बारे बड़ा फैसला लिया है। राजस्व मंत्री बालासाहेब ने थोरात ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मराठा आरक्षण का फैसला सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण राज्य में रुकी शैक्षिक प्रवेश प्रक्रिया राज्य सरकार ने हाल ही में शुरू की है। इसके साथ ही, सरकार ने सात जिलों में तलाठी पदों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्त किया जाएगा। इस फैसले से राज्य कई छात्रों को राहत मिली है।

थोराट ने कहा, “बिड, औरंगाबाद, नांदेड़, सोलापुर, सतारा, धुले और अहमदनगर इन सात जिलों में तलाठी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों का रास्ता साफ हो गया है। मराठा आरक्षण के लिए तैयार एसईबीसी श्रेणी में पदों के अलावा, अन्य श्रेणियों में चयनित उम्मीदवारों को जल्द नियुक्त किया जाएगा।”

गौरतलब है कि, 26 जिलों में तलाठी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। लेकिन सात जिलों में यह भर्ती स्थगित कर दी गई थी। कहा गया था कि, अहमदनगर में इस भर्ती प्रक्रिया में 10 उम्मीदवार डमी है। हालांकि, इन संदिग्धों को छोड़कर यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।